BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर, भानुप्रतापपुर का ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल, 20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर, भानुप्रतापपुर का ‘मावा मोदोल’ बना सफलता की मिसाल, 20 छात्रों ने सीजीपीएससी प्री परीक्षा में हासिल की कामयाबी

Basant Ratre
Last updated: March 26, 2026 5:19 pm
Basant Ratre 30 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर और जिला सीईओ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 मार्च 2026

जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल ’मावा मोदोल’ (मेरा मूल मेरा भविष्य) निःशुल्क कोचिंग ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जो जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की विशेष पहल पर दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है।

जिला मुख्यालय कांकेर एवं विकासखंड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में संचालित इस कोचिंग में पिछले एक वर्ष से विद्यार्थी नियमित अध्ययन कर रहे थे। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मावा मोदोल की भानुप्रतापपुर शाखा से 12 छात्र-छात्राओं तथा कांकेर शाखा से 08 छात्र-छात्राओं ने प्रारंभिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

इनमें भानुप्रतापपुर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में श्रीमती शिल्पा नुरेटी, कु. छबिलता देहारी, भावेश करंगा, रामगुलाल, कु. रजोतिन, राहुल ठाकुर, डेनियल वर्मा, गजेंद्र सोनवानी, लोचन प्रसाद देवांगन, कु. नेहा कोरेटी, दीप मल्लिका चुरेंद्र एवं कमल राम ठाकुर (नायब तहसीलदार) शामिल हैं। वहीं, कांकेर शाखा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में सुभाष नेताम, वीरेंद्र टंडन, प्रतिभा कुंजाम, प्राची वासनीकर, तुषार शेंडे (टेस्ट सीरीज लाभार्थी), दिलीप कुमार मार्कण्डेय, नीरज कुमार साहू एवं विक्रांत शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर होने तथा सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और अनुकूल वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और सफलता की राह आसान की।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशासन की प्रतिबद्धता का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

साथ ही विषय विशेषज्ञों की सहायता से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : खादी वस्त्र ही नहीं, विचारधारा भी है- मनोज कुमार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
Blog March 26, 2026
IMG 20260326 WA0039
💥💥👉बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : रजत बंसल बने मुख्यमंत्री के नए ‘खास’, जनसंपर्क और संवाद की भी कमान…
Blog March 26, 2026
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात
Blog March 26, 2026
रायपुर : राज्यपाल डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात
Blog March 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?