कवर्धा 25 मार्च 2026
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा की सूचना जारी की गई है।
प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन तैयारी कराने के उद्देश्य से राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
वर्ष 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित है तथा प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन पत्र भरने एवं विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट तथा संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
