BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

Basant Ratre
Last updated: March 25, 2026 7:06 pm
Basant Ratre 42 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1774442128 d50fe18ec6ccd785b4c0

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबलमुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशिजशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वितजिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया।

जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के बैंक खातों में 495 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना के तहत प्रत्येक भूमिहीन मज़दूर हितग्राही को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

पिछले वर्ष भी 562.11 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई थी। इस योजना से जशपुर जिले के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

जिले में इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित किया गया, जहां अतिथियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर सहभागिता निभाई।मजदूरों के सम्मान का प्रतीक है योजना – मुख्यमंत्री श्री सायमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम केवल राशि वितरण नहीं, बल्कि भूमिहीन मजदूरों के प्रति सरकार के सम्मान और संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक औषधीय परंपराओं को जीवित रखने वाले 22 हजार 28 बैगा-गुनिया को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूर हमारी कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी मेहनत का सम्मान करती है। यह योजना गरीब परिवारों के जीवन में आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी वर्षों में भी इस योजना को जारी रखने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है।

हितग्राही से मुख्यमंत्री ने किया संवाद-कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के ग्राम रेमते निवासी हितग्राही श्री कन्हैया लाल से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें योजना के तहत प्राप्त राशि के बेहतर उपयोग की शुभकामनाएं दीं। श्री कन्हैया लाल ने बताया कि पिछले वर्ष मिली राशि से उन्होंने बकरी खरीद कर बकरी पालन शुरू किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है।

इस वर्ष की राशि का उपयोग वे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे घर में टाइल्स लगाने में करेंगे। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।योजना से मिलेगा व्यापक लाभ -दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ-साथ वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी तथा पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में देवस्थलों में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया एवं मांझी परिवारों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता -कुनकुरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम कुनकुरी श्री नन्द जी पांडे, सरपंच ग्राम पंचायत रेमते श्रीमती सरिता तिर्की सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिली है और अब भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार ने उनके जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि यह राशि मजदूरों के परिवार के पालन-पोषण एवं आजीविका संवर्धन में अत्यंत उपयोगी साबित होगी। यह योजना प्रदेश के भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभर रही है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल
Next Article कवर्धा : अवैध उत्पादन पर बड़ी कार्रवाई: बिल्स वॉटर ड्रिंको से 2016 बोतलें सीज, नमूने जांच के लिए भेजे गए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
Blog March 25, 2026
धमतरी : धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
Blog March 25, 2026
धमतरी : अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3100 लीटर डीजल जब्त
Blog March 25, 2026
सुकमा : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेश का सुनहरा अवसर
Blog March 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?