राजनांदगांव 24 मार्च 2026
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर रविवार 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिले के 140 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2906 परीक्षार्थी हुए।
जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा।
उन्होंने बताया कि किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों का चिन्हांकन कर स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन कार्य संपन्न कराया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थी अपने आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा दिलाई।
परीक्षा के आयोजन के लिए चयनित ग्रामों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुविधानुसार परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर शिक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। ग्राम अंजोरा में मां बेटा ने एक साथ परीक्षा दिलाई। जिला जेल में संचालित उल्लास साक्षरता केन्द्र में 7 निरक्षर बंदीयों ने परीक्षा दिलाई।
परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया।
स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।
