BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2026 4:10 pm
Basant Ratre 56 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर, 24 मार्च 2026

नारायणपुर जिला में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी युवक-युवतियों को पीएससी परीक्षा, व्यापम परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण कर अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 31 मार्च 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विषयों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, जनजाति एवं अर्थव्यवस्था, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा, मानविकी विषय (भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र), सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी भाषा तथा सी-सेट एवं विज्ञान (गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान एवं तकनीक) शामिल हैं। सभी पदों के लिए एकमुश्त मानदेय 50 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए भी विषय में स्नातक 55 प्रतिशत अंकों के साथ एवं संबंधित विषय का समुचित ज्ञान आवश्यक है तथा पी एस सी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार का अनुभव रखा गया है।भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा जिसमें 60 प्रतिशत वेटेज शैक्षणिक योग्यता एवं 40 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा।

अभ्यर्थी हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही बैंकिंग, वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। यूपीएससी परीक्षा या पीएससी की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। नियुक्ति प्रारंभ में 89 दिवस के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

चयनित अभ्यर्थियों को किसी अन्य प्रकार की अतिरिक्त सुविधा देय नहीं होगी।आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप एवं अन्य नियम-शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइटwww.narayanpur.gov.inतथा जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। अंतिम चयन सूची भी जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राज्यपाल डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की
Next Article रायपुर : तेंदुए की खाल की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 000000009d58720ba4a97fbf7dbd281d
💥👉⚡छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट: आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा
Blog May 28, 2026
HJVO4DcbgAAFQEQ
💥👉बारनवापारा के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘जायंट मालाबार स्क्विरल’, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के लिए बड़ी खुशखबरी ⚡🌳देवपुर जंगल में करीब 3 फीट लंबी विशाल गिलहरी की मौजूदगी ने बढ़ाई वन्यजीव प्रेमियों की उत्सुकता
Blog May 28, 2026
IMG 20260528 WA0006
💥👉सत्ता की हनक या दफ्तरशाही का घमंड? सरगुजा में ‘खादी’ और ‘अधिकारी’ के बीच हाई-वोल्टेज दंगल!… FIR दर्ज…
Blog May 28, 2026
IMG 20260528 104510
💥👉राजस्व अधिकारियों पर हमले के विरोध में उबाल, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी⚡राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर संघ हुआ मुखर, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Blog May 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?