दंतेवाड़ा, 19 मार्च 2026
कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला एवं विकासखंड स्तर पर (संविदा नियुक्ति) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मिशन संचालक, विकास आयुक्त कार्यालय, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार “लेखा सह एमआईएस सहायक” पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (पिन कोड 494449) के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे निर्धारित की गई है।
इस संबंध में विभाग द्वारा सूचित किया है कि व्यक्तिगत रूप से, ई-मेल अथवा अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
