BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिलासपुर : तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिलासपुर : तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई

Basant Ratre
Last updated: March 18, 2026 8:35 pm
Basant Ratre 30 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1773842839 d98b6446341d266b1abb

परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक खेती से बदली तकदीर

बिलासपुर, 18 मार्च 2026

तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू के प्रगतिशील किसान श्री भुखन लाल और श्री रामाधार साहू की मेहनत और नई तकनीकों को अपनाने की सोच आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है।

पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, जिससे आय सीमित थी। लेकिन समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत उद्यानिकी विभाग से मिले मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा ही बदल दी।

श्री भुखन लाल ने अपने 2 हेक्टेयर खेत में कटहल एवं नींबू के पौधे लगाए और साथ ही अंतरवर्ती फसल के रूप में बैंगन की खेती शुरू की। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट खाद, ड्रिप सिंचाई और प्लास्टिक मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया।

इन तकनीकों से जहां फसल की लागत कम हुई, वहीं उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनकी मेहनत का परिणाम यह रहा कि बैंगन का लगभग 425 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ।

जहां लागत 2.5 से 3 लाख रुपये आई, वहीं उन्हें 5 से 6 लाख रुपये तक की आय हुई। इस सफलता से उनकी आर्थिक स्थिति में स्पष्ट सुधार आया और वे अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

इसी प्रकार ग्राम अमोलीकापा के किसान श्री रामाधार साहू ने भी उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की है।

पहले वे परंपरागत खेती करते थे, लेकिन अब आधुनिक तकनीकों की मदद से बेहतर उत्पादन की ओर अग्रसर हैं। उन्हें 200 से 220 क्विंटल उत्पादन और 2 से 3 लाख रुपये आय की उम्मीद है।

यह कहानी दर्शाती है कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाएं और योजनाओं का लाभ लें, तो कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : वन विभाग के ‘युवान’ पहल से छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगें ग्रीन लीडर
Next Article दंतेवाड़ा : सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण 21 से 25 मार्च तक राशन वितरण बंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1777787481031
💥👉घरघोड़ा में साइबर जागरूकता का अलख: थाना प्रभारी व अधिवक्ता ने छात्रों को किया सतर्क
Blog May 3, 2026
IMG 20260502 WA0045
💥👉घरघोड़ा थाना में प्रतिभा का सम्मान: 97.83% लाकर प्रदेश में 8वां स्थान पाने वाले एहसान अली का हुआ अभिनंदन
Blog May 2, 2026
spiral null 1777701674778
घरघोडा़-💥👉टंकी सूखी, नल भी सूखे — नवागढ़ में ‘जल जीवन मिशन’ कागजों में ही लबालब! क्या यही है सुशासन 🔥
Blog May 2, 2026
spiral null 1777692061497
💥👉घरघोड़ा में शिक्षा का सम्मान: टॉपर एहसान अली बने प्रेरणा, शिक्षकों का हुआ भव्य अभिनंदन
Blog May 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?