BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: हमर संकुल, हमर सपना”विकासखंड शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन के साझा प्रयास से बलौदा विकासखंड में वार्षिक अकादमिक संकुल समन्वयक कॉन्फ्रेंस 2025-26 का आयोजन 13 मार्च 2026 को किया गया l
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

हमर संकुल, हमर सपना”विकासखंड शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन के साझा प्रयास से बलौदा विकासखंड में वार्षिक अकादमिक संकुल समन्वयक कॉन्फ्रेंस 2025-26 का आयोजन 13 मार्च 2026 को किया गया l

Basant Ratre
Last updated: March 15, 2026 3:53 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

सुखदेव आज़ाद

IMG 20260315 WA0042

जाजगीर चापा

विकासखंड बलौदा में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा संकुल स्तर पर किए जा रहे नवाचारों को साझा करने के उद्देश्य से वार्षिक अकादमिक संकुल समन्वयक कॉन्फ्रेंस 2025-26 का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन समन्वयकों के लिए एक ऐसा मंच बना, जहाँ उन्होंने एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान पाँच संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने संकुल में किए जा रहे नवाचारी शैक्षणिक कार्यों की प्रस्तुति दी। रणजीत सिंह तंवर ने अपने संकुल में विकसित किए गए मॉडल स्कूल की पहल तथा उसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी और “सुपर 60” के अनुभव साझा किए।संगीता यादव ने FLN मेला के माध्यम से बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने के प्रयासों को साझा किया।योगेन्द्र बंजारे ने विद्यालयों में आयोजित मापन मेला के अनुभव बताते हुए कहा कि “करके सीखने” की पद्धति से बच्चों के सीखने में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।अशोक तिवारी ने विज्ञान मेला के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, खोज और प्रयोग आधारित सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी।वहीं राममनोहर सोनी ने विद्यालयों में विकसित किए गए मुस्कान पुस्तकालय और प्रिंट-रिच वातावरण के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने की पहल को प्रस्तुत किया।प्रस्तुतियों के बाद उपस्थित अन्य संकुल समन्वयकों इन प्रयासों पर अपने विचार साझा किए और रचनात्मक सुझाव दिए। इस संवाद के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिला तथा संकुल स्तर पर शैक्षणिक कार्यों को और बेहतर बनाने की दिशा में साझा समझ विकसित हुई।इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रवि कुमार गौतम एवं बीआरसीसी श्री अर्जुन सिंह क्षत्री के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही एबीईओ श्री ललित कुमार जाटवर की उपस्थिति में सत्र संपन्न हुआ। सभी अधिकारियों ने संकुल समन्वयकों द्वारा किए जा रहे नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच शिक्षकों और समन्वयकों को एक-दूसरे से सीखने तथा बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।इस सम्मेलन में प्रतिभागियों में बलौदा और जांजगीर चांपा जिले के अन्य विकासखंड के कुल 31 संकुलों के अकादमिक समन्वयकों ने अपने-अपने संकुल और विद्यालयों में किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों, गतिविधियों और उनके सकारात्मक परिणामों को साझा किया। इसके साथ ही अन्य विकासखंडों से आए संकुल समन्वयकों की उपस्थिति ने भी इस सम्मेलन को और समृद्ध बनाया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रस्तुतकर्ताओं को एबीईओ श्री ललित जाटवर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार आयोजित किया गया है, जहां संकुल समन्वयक अपने अकादमिक कार्यों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर प्रस्तुत कर रहे है, जो विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों भी कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा और विकासखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।साथ ही सभी प्रतिभागियों ने संकुल स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260315 WA0009 💥💥👉ऑपरेशन ‘आघात’ का असर: रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त — चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article हमर आंगनवाड़ी, हमर अभिमान**आंगनवाड़ी शिक्षिका कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन*
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d