BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमएसपी प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप के मेगा शेड में स्थापित लैडल ट्रांसफर ट्राली के प्रयोग को किया गया प्रतिबंधित @तय सुरक्षा मानकों के अनदेखी पर एमएसपी प्रबंधन को शो कॉस नोटिस किया गया जारी @कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्यवाही. @मृत क्रेन ऑपरेटर के परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में दिलाए गए 8.50 लाख रुपए, पीएफ  व कर्मचारी बीमा की राशि भुगतान के लिए कार्यवाही जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमएसपी प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप के मेगा शेड में स्थापित लैडल ट्रांसफर ट्राली के प्रयोग को किया गया प्रतिबंधित @तय सुरक्षा मानकों के अनदेखी पर एमएसपी प्रबंधन को शो कॉस नोटिस किया गया जारी @कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्यवाही. @मृत क्रेन ऑपरेटर के परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में दिलाए गए 8.50 लाख रुपए, पीएफ  व कर्मचारी बीमा की राशि भुगतान के लिए कार्यवाही जारी

Basant Ratre
Last updated: August 29, 2024 7:10 pm
Basant Ratre 362 Views
Share
3 Min Read
SHARE


रायगढ़, 29 अगस्त 2024/ एमएसपी प्लांट में 27 अगस्त को हुई दुर्घटना में वहां कार्यरत क्रेन ऑपरेटर के गर्म मटेरियल के चपेट में आने से मृत्यु हो जाने के संबंध में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने औद्योगिक सुरक्षा विभाग को मौके का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जांच कर कारखाना अधिनियमों के तहत कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वहीं श्रम विभाग को मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सहायता राशि दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
           इस संबंध में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात वहां के कार्यदशाओं को दृष्टिगत रखते हुए कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 40(2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर कारखाने की स्टील मेल्टिंग शॉप के मेगा शेड में स्थापित लैडल ट्रांसफर ट्राली के प्रयोग को तब तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है जब तक कि कारखाने में एक सुरक्षित लैडल ट्रांसफर मैकेनिज्म स्थापित नहीं कर ली जाती है। सभी ईओटी क्रेन के केबिन में चारों ओर हाई हीट रजिस्टेंट टफेन्ड ग्लास लगाकर इसे सुरक्षित स्थिति में मेंटेन नहीं कर लिया जाता है। ईओटी क्रेन के ड्राइव्हर केबिन तक पहुंचने की एक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है। जारी आदेश के मुताबिक सारी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर उसके दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए कंपनी प्रबंधन को कहा गया है। जिसका स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही तय सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर एमएसपी प्रबंधन को कारखाना अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत शो कॉस नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
         वहीं सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम पाणिग्रही ने बताया कि संस्थान प्रबंधन एवं ठेका कंपनी आर.एस.एण्ड कंपनी से उक्त घटना पर परिचर्चा कर तत्काल मुआवजा राशि हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल राहत के रूप में राशि 8 लाख 50 हजार रुपये प्रदाय किया गया। मृतक कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ)एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम में रजिस्टर्ड है। उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है। जिससे मृतक के परिजनों को उचित राहत प्रदाय किया जा सके। निरीक्षक थाना प्रभारी चक्रधर नगर श्री प्रशांत राव आहेर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20240829 WA00191 scaled एक करिश्माई मिशन के तहत किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) Hospital (हैदराबाद) के डॉक्टरों ने एयरबोर्न रेस्क्यू मिशन के द्वारा छत्तीसगढ़ के लड़के की बचाई जान @आसमान में एडवांस्ड केयर करके मरीज़ के मस्तिष्क की गंभीर स्थिति का किया इलाज
Next Article IMG 20240829 WA0030 scaled ● रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?