BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एक करिश्माई मिशन के तहत किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) Hospital (हैदराबाद) के डॉक्टरों ने एयरबोर्न रेस्क्यू मिशन के द्वारा छत्तीसगढ़ के लड़के की बचाई जान @आसमान में एडवांस्ड केयर करके मरीज़ के मस्तिष्क की गंभीर स्थिति का किया इलाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एक करिश्माई मिशन के तहत किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) Hospital (हैदराबाद) के डॉक्टरों ने एयरबोर्न रेस्क्यू मिशन के द्वारा छत्तीसगढ़ के लड़के की बचाई जान @आसमान में एडवांस्ड केयर करके मरीज़ के मस्तिष्क की गंभीर स्थिति का किया इलाज

Basant Ratre
Last updated: August 29, 2024 6:57 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20240829 WA00191 scaled
SHARE
IMG 20240829 WA00191

हैदराबाद, 28 अगस्त, 2024: रायपुर, छत्तीसगढ़ का एक 12 वर्षीय लड़का एक दुर्लभ संक्रमण से पीड़ित था, जिसके कारण तेज़ बुखार, दौरे और मस्तिष्क में दबाव जैसे सीवियर सिम्पटम्स पैदा हुए, जिससे अंततः वह अपने अभिभावकों को भी पहचानने में असमर्थ हो गया। शुरुआत में उसे रायपुर के एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने एडवांस्ड केयर के लिए हैदराबाद के कोंडापुर में स्थित किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) Hospital से संपर्क किया। किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) में बाल रोग विभाग के क्लिनिकल डायरेक्टर और बाल चिकित्सा आईसीयू के प्रमुख डॉ. पराग डेकाटे ने इस केस के डिटेल्स देते हुए बताया कि, “लड़के को गंभीर बुखार, दौरे पड़ रहे थे और मस्तिष्क पर दबाव बढ़ रहा था। स्थानीय डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए हमारे पास आए। हमारे रायपुर पहुंचने पर, दौरे बढ़ने, निम्न रक्तचाप और सांस लेने में कठिनाई के कारण लड़के की हालत और भी खराब हो गई थी। हमने तुरंत उसकी सांस को स्थिर करने के लिए इंट्यूबेटेड किया, मस्तिष्क के दबाव और दौरे को नियंत्रित करने के लिए दवाएं दीं, और फिर उसे एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ले जाया गया। हमारे एक बाल चिकित्सा आईसीयू सलाहकार डॉ. तरुण ने कम्प्लीट एयर ट्रांसपोर्ट के दौरान सहायता की। लड़का यहां 9 दिनों तक भर्ती रहा। इस अवधि के दौरान, उसके मस्तिष्क में दबाव बढ़ गया और उसे अधिक दौरे पड़ने लगे, लेकिन हम उचित दवाओं के साथ इन सभी जटिलताओं का इलाज करने में कामयाब रहे। इस संक्रमण को रिकेट्सियल इन्फेक्शन के रूप में जाना जाता है, जो रायपुर क्षेत्र में बेहद दुर्लभ है और इससे मस्तिष्क में बाधा उत्पन्न होती है इस स्थिति को MERS कहा जाता है। इसके अलावा लड़के के लीवर और किडनी में भी समस्या हो गई, जिसका हमने सफलतापूर्वक इलाज किया। उनके इलाज के चौथे दिन, हमने उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया, और नौवें दिन तक, वह पूरी तरह से ठीक हो गया और उसे छुट्टी दे दी गई।” डॉ. अविनाश और डॉ. कल्याण (पीडियाट्रिक इंटेंसिविस्ट) ने देश के किसी भी हिस्से से गंभीर मामलों को संभालने के लिए किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) की क्षमता पर जोर दिया, खासकर जहां एडवांस्ड मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। इस मिशन में प्रबंधन मल्टीस्पेशलिटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सहयोग किया गया था जिसमें डॉ. प्रभजोत/डॉ.जयंत कृष्णा (बाल न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. पांडु (बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट) डॉ. मौनिका (बाल चिकित्सा नेफ्रोलॉजी), डॉ. प्रतीक वाई पाटिल (संक्रामक रोग) शामिल थे। “एयर एम्बुलेंस महंगी हो सकती हैं, लेकिन जीवन से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं है। रोगियों को समय पर और इफेक्टिव ट्रीटमेंट के लिए आवश्यक सुविधाओं वाले केंद्रों में स्थानांतरित करना महत्वपूर्ण है। यह हमारा दूसरा मामला था जहां हमने हवाई मार्ग से गंभीर रूप से बीमार बच्चे का सफलतापूर्वक इलाज किया था, इससे पहले एक बच्चा जिसे ट्रांजिट के दौरान ईसीएमओ (ECMO) सहायता की आवश्यकता थी। हाल ही में हमने दुनिया में सबसे लंबे रोड ईसीएमओ (ECMO) ट्रांसपोर्ट में से एक किया है, जिसमें नागपुर से ईसीएमओ (ECMO) पर 9 घंटे की रोड ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता होती है, यह सड़क पर एडवांस्ड एक्स्ट्राकोर्पोरियल यूनिट बनाने जैसा है। डॉ. पराग डेकाटे ने निष्कर्ष निकाला कि, ” किम्स कडल्स (KIMS Cuddles) के पास इस तरह के जटिल मामलों को सफलतापूर्वक संपादित करने की क्षमता है।”

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20240829 WA0040 जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा किया गया शालाओं का औचक निरीक्षण
Next Article एमएसपी प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप के मेगा शेड में स्थापित लैडल ट्रांसफर ट्राली के प्रयोग को किया गया प्रतिबंधित @तय सुरक्षा मानकों के अनदेखी पर एमएसपी प्रबंधन को शो कॉस नोटिस किया गया जारी @कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्यवाही. @मृत क्रेन ऑपरेटर के परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में दिलाए गए 8.50 लाख रुपए, पीएफ  व कर्मचारी बीमा की राशि भुगतान के लिए कार्यवाही जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d