BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: February 28, 2026 10:30 am
Basant Ratre 82 Views
Share
4 Min Read
IMG 20260228 WA0000
SHARE

विधायक भावना बोहरा ने 3 करोड़ से अधिक की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

पंडरिया । पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने के साथ ही सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक और क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की इस सौगात के लिए बधाई दी। यह सड़क निर्माण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों में शामिल था, जिसकी पूर्ति से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुल-पुलिया सहित सुदृढ़ सड़क निर्माण से वर्षभर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह सड़क पंडरिया विधानसभा के विकास का मजबूत आधार है। यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे हमारी भाजपा सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। वर्तमान समय में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, सिंचाई एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे क्षेत्र विकास की नई दिशा में अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्राम दशरंगपुर एवं खंडसरा सहित आसपास के कई गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा एवं शहर व नगर से कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय एवं लागत की बचत होगी। स्कूल, अस्पताल एवं बाजार तक सुगम संपर्क स्थापित होगा। आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और ग्रामीण व्यापार, व्यापारियों एवं लघु उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास व वहां निवासरत परिवारों तक मुलभूत सुविधाओं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास की मुख्यधारा से उन्हें जोड़कर प्रदेश की समृद्धि व उन्नति में सहभागी बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। यह सड़क आने वाले समय में ग्रामीण परिवेश में निवासरत परिवारों के लिए विकास का पथ सिद्ध होगा।

इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंचगण, नगर व जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260225 WA0007 1 पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न
Next Article नियम तोड़ेंगे, तो कार्रवाई होगी: होली पर मुंगेली पुलिस की सख्त चेतावनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?