
एनएसयूआई के नगर और ब्लॉक अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

घरघोड़ा/तमनार
छात्र राजनीति में संगठन विस्तार और वैचारिक मजबूती के उद्देश्य से nsui (एनएसयूआई) जिला रायगढ़ (ग्रामीण) ने घरघोड़ा एवं तमनार क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ कर स्पष्ट राजनीतिक संदेश दे दिया है कि अब छात्रों की आवाज़ और अधिक बुलंद होगी।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री महावीर गुर्जर जी तथा प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी की सहमति से जिला अध्यक्ष सतपुरुष महर्षि और जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे ने निम्न नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से घोषित
की —
घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिवम गुप्ता वही नगर अध्यक्ष सुमित सारथी बने , वैसे ही तमनार में नगर अध्यक्ष धनेश्वर साहू और ब्लॉक अध्यक्ष – उदय सिदार बने
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्तियाँ केवल पद नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी हैं — छात्रों के हक, शिक्षा के अधिकार, रोजगार, छात्रवृत्ति और युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती देने की।
घरघोड़ा और तमनार दोनों क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं, बेरोजगारी, महाविद्यालयीन सुविधाओं की कमी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
आने वाले समय में दोनों क्षेत्रों में छात्र आंदोलन और संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज़ होंगी।
इस सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागण — विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया,
उस्मान बेग, (युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष), प्रभात पटनायक, बिहारी पटेल , शिव शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, माणिकचंद पटनायक, बबलू साहू , विकास मित्तल से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा टीम विस्तार कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
रायगढ़ ग्रामीण में इन नियुक्तियों को छात्र राजनीति में नए उत्साह और सक्रियता की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
