गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 23 फरवरी 2026

जिले में वृद्धजनों को आवासीय देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 हितग्राहियों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम के संचालन हेतु 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय स्वैच्छिक संगठन, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं तथा नगरीय निकाय कार्यालयीन समय में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इच्छुक संगठन एवं संस्थाएं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग गुरुकुल परिसर गेट नंबर 5 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गौरेला में संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
