
मुकड़ेगा मंडल के मुड़ापारा में छत्तीसगढ़ के लाडले, चहेते एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं उनके द्वारा प्रदेश में किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पटेल (मंडल अध्यक्ष मुकड़ेगा), ललित यादव (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रायगढ़), श्रीमती शशिकला मोहन यादव (जनपद सदस्य), प्रकाश यादव (पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष), श्रीमती बेदमती भगत (महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकड़ेगा), नोहरी भगत (मंडल उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार यादव (उप सरपंच) दुकसिंग भगत , बालक राम भगत (सरपंच) एवं श्री सत्यजीत श्रीवास जी सहित मुकड़ेगा मंडल के समस्त कार्यकर्ता गण भारी संख्या में उपस्थित रहे
