BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2026 6:41 pm
Basant Ratre 18 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1771417625 ab221c52caa335527563

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तारपशुधन को मिल रहा समय पर उपचार

बलरामपुर, 18 फरवरी 2026/ जिले में पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर पशुओं का उपचार किया जा रहा है।

जिसके माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों को समय पर उपचार और विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल रही है, ताकि पशुधन स्वस्थ रहे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके।इसी कड़ी में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवीगंज, पिपरोल एवं जामवंतपुर, विकासखण्ड बलरामपुर के पुटसुरा, जरहाड़ीह, महाराजगंज, विकासखण्ड कुसमी के बाटा, जलजली, पोखर में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया।

इस दौरान पशुओं में पाए गए सामान्य एवं मौसमी रोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा पशुपालकों को रोगों की रोकथाम और संतुलित आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने और पशुओं के रख-रखाव में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।

भ्रमण के दौरान पशु चिकित्सा दल ने घर-घर जाकर पशुओं की स्थिति का अवलोकन किया। जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए गए, उनका तत्काल उपचार किया गया।

इस दौरान पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देकर बताया गया कि पशुपालन के लिए भी केसीसी के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकती है, जिससे पशुपालक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। ग्रामीणों को केसीसी आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता की जानकारी विस्तार से समझाई।

साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया ताकि कोई भी पशुपालक जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि पहले छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी पशुओं को दूर ले जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब गांव में ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह
Next Article बिलासपुर : सीएसआर के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सराहनीय योगदान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260221 WA0014
प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Blog February 21, 2026
IMG 20260221 WA0001
“जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Blog February 21, 2026
रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Blog February 21, 2026
रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?