BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में ’माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में ’माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 12, 2026 7:30 pm
Basant Ratre 7 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अंबिकापुर 12 फरवरी 2026

भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (युवा कार्यक्रम विभाग) के तत्वाधान में आज ’माई भारत पोर्टल’ के अंतर्गत भारत बजट क्विज 2026 के प्रथम चरण की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

लोकभवन, रायपुर द्वारा संचालित इस बैठक में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की। विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’माई भारत’ पोर्टल युवाओं को राष्ट्र के आर्थिक विमर्श और नीति निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं चरणः बजट 2026 क्वेस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं की भागीदारी के माध्यम से केंद्रीय बजट और नागरिकों के दैनिक जीवन के बीच के अंतर को कम करना है।

यह प्रतियोगिता तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगीः प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज)ः आज के सत्र में बजट प्रावधानों की बुनियादी जागरूकता पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें पंजीकरण कर सर्टिफिकेट प्राप्त किए।

द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता)ः प्रथम चरण में चयनित छात्र-छात्राएं राज्य और केंद्र स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

तृतीय चरण (आभासी संवाद)ः अंतिम विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद (आभासी बातचीत) करने का गौरवशाली अवसर प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सफल पंजीयन और युवाओं के भविष्य में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : 100 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया
Next Article बलरामपुर : मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG20260212201604
ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड पर, शहर में घुसने वाले आधा दर्जन भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई 🚨
Blog February 12, 2026
बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ जगेश्वर राम का सपनों का घर
Blog February 12, 2026
बलरामपुर : मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
Blog February 12, 2026
रायपुर : 100 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया
Blog February 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?