BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : जिले में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : जिले में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 11, 2026 7:27 pm
Basant Ratre 37 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एआई, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नं. 1930 पर अधिकारियों को दी गई जानकारीकार्यषाला में डिजिटल युग में सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश

गरियाबंद, 11 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस (सेफर इंटरनेट डे) के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एनआईसी के उपनिदेशक ने इंटरनेट के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान इंटरनेट की मूल अवधारणा, दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग, इंटरनेट, एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, एआई से जुड़े सामान्य साइबर खतरे, साइबर हाइजीन प्रैक्टिसेज तथा साइबर अपराध रिपोर्टिंग तंत्र ( हेल्पलाइन नम्बर – 1930) के बारे में बताया गया।

अधिकारी-कर्मचारी ने भी अपने जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इंटरनेट आज के डिजिटल युग में जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, किन्तु इसके साथ साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, डेटा चोरी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे खतरे भी हुए हैं।

उन्होंने कार्यशाला में जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू स्टेसेफआनलाईन डॉट इन जैसे अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें। इस दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मिथिलेश देवांगन द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया।

उन्होंने एआई के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़े संभावित जोखिमों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्राप्त कर साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article ग्राम तुषार और जैजैपुर के आरा मिल में हजारों ट्रैक्टर अवैध अर्जुन पेड़ को काटकर किया गया है भंडारण
Next Article मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 11 फरवरी 2026
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026
IMG 20260612 WA0005
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Blog June 12, 2026
Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026
IMG 20260610 WA0019
कबीरधाम – बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
Blog June 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?