दंतेवाड़ा, 10 फरवरी 2026
मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति तथा जीवन कौशल पर व्याख्यान शासकीय अरविंद महाविद्यालय किरंदुल एनएसएस इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार लहरी ने मनोवैज्ञानिक पहलू पर जोर देते हुए अपने व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु जोर देते हुए बताया कि सामाजिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना सर्वाधिक जरूरी है।
तभी हम अपने जीवन को सरल और सहज बना पाएगें। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर. के.हिरकने, एनएसएस अधिकारी डॉ. मनीष कुमार और महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अतिथि व्याख्याता तथा कर्मचारी और एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
