BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बीजापुर : भैरमगढ़ में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बीजापुर : भैरमगढ़ में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 9, 2026 6:52 pm
Basant Ratre 23 Views
Share
2 Min Read
SHARE

बीजापुर, 09 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार जनपद पंचायत भैरमगढ़ के बाजार शेड प्रांगण में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का भव्य एवं सुनियोजित आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड अंतर्गत ग्रामों की स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के सदस्यों द्वारा जनजागरूकता हेतु स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक बैनरों के साथ रैली निकाली गई, तत्पश्चात सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानीन दीदियों एवं मोबाइल एकेडमी कोर्स पूर्ण करने वाली मितानीनों को प्रमाण.पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही विकासखंड भैरमगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए।

प्राप्त आवेदनों में नल-जल योजना से संबंधित 35, स्वास्थ्य विभाग से 22, हैंडपंप से 10, वृद्धा पेंशन से 03, डबरी निर्माण से 15, प्राथमिक शाला बाउंड्री से 01 तथा आंगनबाड़ी भवन से 04 आवेदन शामिल रहे। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल लगभग 96 आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती दसरी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती समंतीन कोरसा, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता तेलम, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्री जग्गू राम तेलामी, सरपंच श्रीमती पार्वती रानीबोदली सहित विकासखंड के समस्त ग्राम प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं दूरस्थ व पहुंचविहीन क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बीजापुर : 16 एवं 17 फरवरी को बस्तर में होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : तेन्दूपत्ता शाखकर्तन का प्रशिक्षण 16 से 20 फरवरी तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?