BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 8 ग्रामों का ऐतिहासिक संघर्ष तेज: मुआवजा-पुनर्वास नहीं तो रायपुर से दिल्ली तक गूंजेगी लड़ाई —
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

8 ग्रामों का ऐतिहासिक संघर्ष तेज: मुआवजा-पुनर्वास नहीं तो रायपुर से दिल्ली तक गूंजेगी लड़ाई —

Basant Ratre
Last updated: February 7, 2026 5:40 pm
Basant Ratre 24 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260207 WA0003 1

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग दिनभर धरने में डटे

रायगढ़/ घरघोड़ा – एनटीपीसी तिलाई पाली परियोजना से प्रभावित 8 ग्रामों के ग्रामीणों का आंदोलन अब ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

भूमि मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और सम्मानजनक भविष्य की मांग को लेकर आठ ग्राम के ग्रामीण पिछले 14 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर डटे हुए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की चुप्पी ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और असंतोष की लहर पैदा कर दी है।

IMG 20260207 WA0006

जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग इस मुद्दे पर पिछले 15 दिनों से ग्राम वाशियों के साथ सक्रिय है इसी गंभीर मुद्दे को लेकर क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीणों ने उस्मान बेग के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक माननीय उमेश पटेल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा धर्मजयगढ़ विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की थी।

दोनों वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीणों की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और आंदोलन को मजबूती देने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिनियम 2013 के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद उन्हें उचित भूमि मुआवजा नहीं दिया गया, पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से लागू नहीं की गई और अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं की सहमति जैसे आवश्यक नियमों की भी अनदेखी की गई।

IMG 20260207 WA0002

कई बार ज्ञापन, आवेदन और निवेदन के बावजूद प्रशासन और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

आज दोनों वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और ग्रामवासियों के बुलावे पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने दिनभर ग्रामीणों के बीच बैठकर आंदोलन को खुला समर्थन दिया, पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और आंदोलन की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

IMG 20260207 WA0004 1
IMG 20260207 WA0003 2

ग्रामीणों की 8 सूत्रीय प्रमुख मांगों में अधिनियम 2013 के अनुसार उचित भूमि मुआवजा, पारदर्शी और न्यायपूर्ण पुनर्वास नीति, प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा, युवाओं को स्थायी रोजगार या बेरोजगारी भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की अनिवार्य सहमति, कट-ऑफ तिथि में सुधार, किसानों से ली गई गलत सहमतियों को निरस्त करना तथा मुआवजे में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच शामिल है।

धरना स्थल से उस्मान बेग ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि 14 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की अनदेखी करना शासन-प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की संवेदनहीनता और हठधर्मिता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल मुआवजे की लड़ाई नहीं, बल्कि गरीब, किसान, आदिवासी और मजदूर परिवारों के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया तो यह आंदोलन घरघोड़ा एसडीएम कार्यालय से कलेक्ट्रेट, रायपुर होते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद भवन तक ले जाया जाएगा।

वही उस्मान ने कहा कि ग्रामों की यह लड़ाई अब पूरे प्रदेश और देश की आवाज बनेगी। जब तक हर प्रभावित परिवार को उसका हक और सम्मान नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष रुकेगा नहीं।

इस आंदोलन को अंतिम मंजिल तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी मैं स्वयं लेता हूं,”ग्रामीणों ने भी साफ कर दिया है कि अब वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे।

सभी मांगों पर ठोस, लिखित और समयबद्ध निर्णय होने तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित होगी, आवेदन 9 फरवरी तक आमंत्रित
Next Article 💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?