BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : विशेष लेख : नर्सिंग महाविद्यालय कुरूद सेवा का संकल्प: भविष्य के कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को गढ़ता संस्थान बनेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : विशेष लेख : नर्सिंग महाविद्यालय कुरूद सेवा का संकल्प: भविष्य के कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को गढ़ता संस्थान बनेगा

Basant Ratre
Last updated: February 7, 2026 5:15 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदमविशेष लेख: एस.आर.पाराशर, उप संचालक

धमतरी, 7 फ़रवरी 2026धमतरी जिला अब छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक मानचित्र पर एक सशक्त, प्रगतिशील एवं उभरते हुए केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी कड़ी में विकासखंड मुख्यालय कुरूद में शासकीय विधि महाविद्यालय के समीप शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के नवीन एवं भव्य भवन का हाल ही में भूमिपूजन विधायक श्री अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में योजनाबद्ध कार्य कर रहे है ।

पिछले माह नवंबर मंस लोक स्वास्थ्य मंत्री ने कुरूद विकासखंड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम, में नवीन अस्पताल भवन (100 बिस्तर सिविल अस्पताल उन्नयन) के भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया था ।

यह नवीन अस्पताल भवन 17 करोड़ से अधिक राशि से बन रहा है। यह भवन पाँच मंजिल का होगा । श्री अजय चंद्राकर ने बताया कि नर्सिंग शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से इस महाविद्यालय के लिए अत्याधुनिक एवं सुव्यवस्थित अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।

प्रस्तावित भवन भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मापदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक, प्रयोगात्मक एवं नैतिक प्रशिक्षण का समग्र वातावरण प्राप्त होगा।

नर्सिंग महाविद्यालय नवीन भवन लगभग 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह तीन मंजिला भवन स्थापत्य की दृष्टि से भव्य, आधुनिक एवं सुविधायुक्त होगा। भवन का स्वरूप पूर्णतः शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भूतल पर सुसज्जित प्रवेश लॉबी, प्रतीक्षालय, समृद्ध पुस्तकालय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य कक्ष तथा स्टाफ रूम की व्यवस्था रहेगी। प्रथम तल पर विशाल लेक्चर हॉल, मल्टीपरपज हॉल, विभिन्न लैब एवं कॉमन रूम विकसित किए जाएंगे, जबकि द्वितीय तल पर भव्य ऑडिटोरियम, एनाटॉमी लैब, कंप्यूटर लैब एवं अतिरिक्त लेक्चर हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी।

महाविद्यालय में नर्सिंग फाउंडेशन लैब, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग लैब, न्यूट्रिशन लैब, OBG एवं पीडियाट्रिक लैब सहित प्री-क्लिनिकल साइंस लैब की स्थापना की जाएगी। इन प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरण एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ पेशेवर दक्षता भी प्राप्त कर सकेंगे।

यह नर्सिंग महाविद्यालय विशेष रूप से उन युवाओं के लिए आशा और अवसर का केंद्र बनेगा, जो नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संजोकर स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं।

नवीन भवन के निर्माण से जिले की बेटियों एवं युवाओं को अपने ही जिले में उच्च गुणवत्ता की नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल उनका समय और संसाधन बचेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

महिला एवं पुरुष विद्यार्थियों हेतु पृथक कॉमन रूम, पर्याप्त शौचालय, लिफ्ट, चौड़े कॉरिडोर, वॉशिंग एरिया एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुव्यवस्थित व्यवस्था भवन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुलभ एवं अनुकूल बनाएगी।

डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु कंप्यूटर लैब, एवी एड्स रूम तथा सेमिनार, कार्यशालाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मल्टीपरपज हॉल एवं ऑडिटोरियम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राज्य शासन और जिला प्रशासन युवाओं को हुनरमंद बनाने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का यह भव्य भवन जिले के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा और धमतरी को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा।

नवीन नर्सिंग महाविद्यालय भवन के पूर्ण होने से न केवल जिले को कुशल और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मिलेगा, बल्कि कुरूद एवं आसपास के क्षेत्रों में शैक्षणिक, सामाजिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।

राज्य शासन की यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में धमतरी जिले के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। बल्कि ये भविष्य के कुशल स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को गढ़ता संस्थान”बनेगा |

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : डिजिटल नवाचार से ग्रामीण सशक्तिकरण की मिसालः रायगढ़ की 550 पंचायतों में ‘रोजगार सह आवास दिवस’ पर उमड़ा जनसैलाब
Next Article रायगढ़ : कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में सभी स्कूलों के छात्रों की अनिवार्य सहभागिता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261122 WA0049
7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 23, 2026
पंडरिया में सतनामी समाज के पदाधिकारियों का गठन, चंद्रभान कोशले बने तहसील अध्यक्ष
कबीरधाम November 22, 2026
IMG 20261120 WA0010
AK Cinemas घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘आंए बाएं सांए’ का जलवा, दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज
घरघोडा़ रायगढ़ November 20, 2026
जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष की गौरवगाथा : राजीव शर्मा केटीयू में ‘जनजाति गौरव माह-2026’ का हुआ आयोजन
राजधानी November 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d