दंतेवाड़ा, 06 फरवरी 2026
कार्यालय जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार वीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे प्रतिमाह 07 तारीख को रोजगार दिवस व आवास दिवस के साथ ’’चावल महोत्सव’’ आयोजित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सक्रिय श्रमिकों (60 प्रतिशत श्रमिक), हितग्राही व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।
इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्यूआर कोड चस्पा कर हितग्राहियों से स्केन कराये जायेगें । साथ ही उक्त कार्यक्रम का फोटोग्राफ्स गुगल शीट में अपलोड करते हुए जनपद पंचायत वार प्रतिमाह पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
