BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान परिवार को मिली आर्थिक राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान परिवार को मिली आर्थिक राहत

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2026 6:29 pm
Basant Ratre 52 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1770379884 8af8e8cab224649550d0

मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान परिवार को मिली आर्थिक राहत बुधन एक्का ने धान बेच कर जताया आभार

बलरामपुर, 06 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत् 5 एवं 6 फरवरी 2026 को शेष किसानों से धान खरीदी का निर्णय लिया गया। शासन की संवेदनशील नीतियों और निर्णयों ने किसानों को संबल प्रदान किया है।

इसका जीवंत उदाहरण जिले के ग्राम अधौरा निवासी किसान बुधन एक्का है।बुधन एक्का अपनी पत्नी प्रतिमा एक्का के साथ पहली बार बलरामपुर धान खरीदी केंद्र पर धान विक्रय के लिए पहुंचे। उनके पास कुल 2 एकड़ कृषि भूमि है जिसमें इस वर्ष उन्होंने धान की फसल ली। फसल अच्छी होने के बावजूद निर्धारित अवधि में धान विक्रय नहीं कर सके।

इस स्थिति ने उन्हें गहरी चिंता में डाल दिया था, क्योंकि निजी व्यापारियों को कम दाम पर धान बेचने की मजबूरी सामने थी।इसी बीच प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शेष किसानों के लिए धान खरीदी अवधि में वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

निर्णय बुधन एक्का जैसे सैकड़ों किसानों के लिए राहत बनकर सामने आया। समय-वृद्धि के पश्चात वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी धान का विक्रय कर सके। बुधन एक्का ने खरीदी केंद्र में कुल 40 बोरी धान का विक्रय किया।

इस दौरान बुधन एक्का की पत्नी ने भावुक होकर कहा कि यदि शासन ने धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई होती तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता।

मुख्यमंत्री के इस फैसले ने उन्हें संबल प्रदान किया है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी
Next Article कोण्डागांव : जिले में वीबी जी रामजी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सचिवों की हुई बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
1786682080998
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?