BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : जिला जेल में बंदियों को कराया जा रहा गीता का अध्ययन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : जिला जेल में बंदियों को कराया जा रहा गीता का अध्ययन

Basant Ratre
Last updated: February 5, 2026 7:08 pm
Basant Ratre 18 Views
Share
2 Min Read
SHARE

प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से हो रहा श्लोक पाठ

कवर्धा, 05 फरवरी 2026जिला जेल कबीरधाम में बंदियों के नैतिक, आध्यात्मिक एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से गीता परिवार के द्वारा नियमित रूप से गीता के सभी अध्यायों का अध्ययन कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 11 बंदियों को गीता के समस्त अध्यायों का क्रमबद्ध अध्ययन कराया जा रहा है।

प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से 8.10 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। गीता परिवार से जुडे श्रीमती वर्षा वर्मा (धर्मपत्नी कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा), श्री नितिन गोरे एवं श्रीमती साई काव्या के द्वारा बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से गीता पाठ की कक्षाएं ली जा रही है और सरल एवं सहज भाषा में गीता के श्लोकों का अर्थ, भावार्थ एवं जीवन में उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है।

सहायक जेल अधीक्षक श्री राजेंद्र बंजारे ने बताया कि यह गीता अध्ययन कार्यक्रम कुल 3 माह की अवधि का होगा, जिसमें बंदियों को गीता के सभी 18 अध्यायों का अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों के भीतर सकारात्मक सोच का विकास करना, आत्मचिंतन की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें जीवन में सही दिशा एवं मूल्यबोध प्रदान करना है।

श्री बंजारे ने बताया कि गीता अध्ययन के माध्यम से बंदियों में धैर्य एवं मानसिक शांति जैसे गुणों का विकास होगा जिससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला फाइलेरिया टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
Next Article बीजापुर : आकांक्षी विकासखंड उसूर में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?