BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील

Basant Ratre
Last updated: February 5, 2026 1:28 pm
Basant Ratre 39 Views
Share
3 Min Read
SHARE

बोर्ड परीक्षा से ‘घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ हल करें पर्चे’

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2026

शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत इस माह 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से अपील की है कि आगामी 20 फरवरी से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र की काबिलियत की अंतिम कसौटी नहीं होती, यह केवल तैयारी, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा है।

प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ जन्म लेता है, अपनी प्रतिभा को पहचानें और लगन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करते हुए शांत मन से परीक्षा दें, सफलता अवश्य मिलेगी।विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय शांत रहना और खुद पर विश्वास बनाए रखना ज़रूरी है, जो विद्यार्थी शांत मन से परीक्षा देता है, वही सही उत्तर लिख पाता है।

घबराहट, डर और आत्म-संदेह से दूर रहकर पूरे आत्मविश्वास से प्रश्नों को हल करें। तनाव को छोड़कर अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और पूरे मन से परीक्षा दें।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने पालकगणों से भी अपील करते हुए कहा कि इस समय परीक्षा केवल बच्चों की नहीं, बल्कि माता-पिता की भी है। बच्चों को अंकों के दबाव में न रखें, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।

डांट की जगह संवाद करें, तुलना की जगह भरोसा दें। यदि बच्चा चुप है, तो उसे डांटिए नहीं, उसके पास बैठिए और उसका मन समझने का प्रयास कीजिए।

एक सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगी पारिवारिक वातावरण से परीक्षा की आधी तैयारी हो जाती है। शिक्षकों से भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे भविष्य निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं।

परीक्षा से पहले के किसी भी कमजोर छात्र को नज़रअंदाज़ न किया जाए। यह पूछने के बजाय समझ में क्यों नहीं आता, बल्कि यह पूछा जाए कि ‘कहां मदद चाहिए”। शिक्षक का प्रोत्साहन किसी भी छात्र के लिए उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांत वातावरण, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Next Article जगदलपुर : बस्तर संभाग : शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

💥 रायगढ़ पुलिस 💥
Blog March 5, 2026
रायपुर : मजबूत इरादों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से सपना हुआ साकार-चित्ररेखा
Blog March 5, 2026
रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
Blog March 5, 2026
रायपुर : वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?