BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: February 4, 2026 7:40 pm
Basant Ratre 31 Views
Share
3 Min Read
SHARE

लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देशअवैध भूमि अतिक्रमण पर नियमानुसार करें आवश्यक कार्रवाई- कलेक्टर

अंबिकापुर 04 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता से जुड़े राजस्व मामलों में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी प्रकरण को समय-सीमा के बाहर अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।

अतिक्रमण पर कार्रवाई और भू-अभिलेखों की शुद्धताबैठक के दौरान कलेक्टर ने अवैध भूमि अतिक्रमण एवं कब्जा के मामलों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित एवं विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता विभाजन और भू-अर्जन जैसे प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन कार्यों में लाएं पारदर्शिताकलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने न्यायालयों में सुनवाई के लिए निश्चित दिवस निर्धारित करें।

साथ ही, सभी प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मतदाता सूची के एसआईआर कार्य और त्रुटि सुधार के आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कोटवारी भूमि को अहस्तांतरणीय दर्शाने तथा उसकी खरीदी-बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी स्तर पर सक्रियता के निर्देशप्राकृतिक आपदा सहायता के प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पटवारी स्वयं फील्ड में जाकर मौका मुआयना करें और दस्तावेजों को पूर्ण कर तत्काल जिला कार्यालय प्रेषित करें।

उन्होंने वृक्ष कटाई के मामलों में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए।छात्रों के लिए विशेष अभियानलोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मैदानी अमला सक्रिय होकर लक्ष्य को समय पर पूरा करे।नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंगकलेक्टर ने नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, किसान किताब वितरण, आधार सीडिंग और वन अधिकार पट्टों के लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभागों में कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृतलाल ध्रुव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026
IMG 20260610 WA0019
कबीरधाम – बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
Blog June 10, 2026
IMG 20260609 WA0015 scaled
💥👉एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत
Blog June 10, 2026
IMG 20260610 WA0020
💥👉MMGSY सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी के आरोप, छाल रोड–पंडरीपानी मार्ग पर गुणवत्ता पर गंभीर सवाल⚡ग्रामीणों ने सड़क की मोटाई, निर्माण सामग्री और गुणवत्ता मानकों में अनियमितता का लगाया आरोप; नई सीसी सड़क में दरारें दिखने से निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Blog June 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?