BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : 6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा-2026 का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : 6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा-2026 का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 4, 2026 7:00 pm
Basant Ratre 22 Views
Share
2 Min Read
SHARE

6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा-2026 का आयोजनप्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत नौ वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

इस कड़ी में परीक्षा पे चर्चा-2026 का मुख्य कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम देशभर में दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या चैनल, रेडियो, यूट्यूब, फेसबुक लाइव सहित अन्य डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम कर परीक्षा के मौसम को उत्सव के रूप में मनाने की सोच को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर भी इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इसका लाभ ले सकें।कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार वीडियो एवं सामग्री को जिले के सभी स्कूलों में साझा किया जा रहा है। इससे छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

साथ ही कार्यक्रम देखने की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं सहभागिता कर सकें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है, बल्कि उन्हें तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में 3 शिकारी गिरफ्तार
Next Article बलरामपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

2 6
💥👉34.47 करोड़ की सौगात: धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा के 11 गांवों तक पहुंचेगी विकास की सड़क
Blog April 18, 2026
file 00000000f4887208abb94bdc016f55b0
💥👉आईटीआई रायगढ़ में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
Blog April 18, 2026
IMG 20260418 WA0003
💥👉108 संजीवनी एक्सप्रेस में निकली सीधी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Blog April 18, 2026
IMG 20260417 WA0002
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन
Blog April 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?