BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : मेधावी बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने किया सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : मेधावी बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने किया सम्मान

Basant Ratre
Last updated: February 3, 2026 8:01 pm
Basant Ratre 27 Views
Share
2 Min Read
SHARE

धमतरी, 03 फरवरी 2026

रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “मेधावी बेटियां सम्मान कार्यक्रम” के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासकीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम तीन-तीन छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “बेटियों की शिक्षा में निवेश समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है,” तथा जिला प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता, समान अवसर और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं में मोक्षिका साहू (शा. उ. मा. विद्यालय पचपेड़ी) ने 97.33 प्रतिशत, भूमिका साहू (शा. उ. मा. विद्यालय सिलौटी) ने 97.00 प्रतिशत एवं नैना कोसले (शा. उ. मा. विद्यालय भांठापारा) ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं कक्षा 12वीं में हेमीन (शा. उ. मा. विद्यालय कन्या कुरूद) ने 93.40 प्रतिशत, लीन साहू (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, कुरूद) ने 92.60 प्रतिशत तथा मुश्कान (शा. उ. मा. विद्यालय कन्या कुरूद) ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और सतत अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का और जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : कृषि विभाग में विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260504 WA0032
💥👉“संवेदनशील एसडीएम की पहल से खुली बैंक की नींद—वायरल वीडियो के बाद मिली पीएम आवास की अटकी राशि”
Blog May 4, 2026
IMG 20260504 WA0016
💥👉भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर युवा मोर्चा का जश्न, सांसद राधेश्याम राठिया संग मनाया उत्सव
Blog May 4, 2026
IMG20260504144453 scaled
💥👉“पूर्वोत्तर से बंगाल तक भाजपा की जीत की गूंज, घरघोडा़ में जश्न और उत्साह”
Blog May 4, 2026
spiral null 1777787481031
💥👉घरघोड़ा में साइबर जागरूकता का अलख: थाना प्रभारी व अधिवक्ता ने छात्रों को किया सतर्क
Blog May 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?