कृषि विभाग में विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
बलरामपुर, 03 फरवरी 2026/ उप संचालक कृषि श्री रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी है कि कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्ययोगिकी विभाग थ्।व् ळम्थ् 7 थ्व्स्न्त् वित्तपोषित परियोजना प्रमोशन ऑफ सस्टनेबल फूड सिस्टम इन इंडिया थ्रू ट्रॉन्सफार्मिंग राइस व्हीट सिस्टम इन छत्तीसगढ़ के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जानी है।
जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर फूड सिस्टम एण्ड आईएनआरएम एक्सपर्ट का 01 पोस्ट, डिस्ट्रीक्ट इंस्टीट्यूशन एक्सपर्ट का 01, डिस्ट्रिक्ट एग्रोनोमी एक्सपर्ट का 01 एवं विकासखण्ड स्तर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 06 एवं ब्लॉक फैसिलिटेटर के 06 पदों पर भर्ती की जानी है।
निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति 20 फरवरी 2026 तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग बलरामपुर में आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप agriportal.cg.nic.in और जिले के वेबसाइट balrampur.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए fao-agri@cg.gov.in वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
