BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ➡️ ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

➡️ ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Basant Ratre
Last updated: February 3, 2026 2:37 pm
Basant Ratre 82 Views
Share
8 Min Read
SHARE
IMG 20260203 WA0002

➡️ ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

IMG 20260203 WA0004

➡️ 16 गुम नाबालिगों में 14 को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला, बहला-फुसलाकर भगाने वालों पर #पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

IMG 20260203 WA0003

➡️ कोतरारोड़ पुलिस ने 8 साल से लापता बालक को महाराष्ट्र सतारा से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

➡️ थाना चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, पुसौर पुलिस ने भी गुम नाबालिगों को परिजनों से मिलाया गया

➡️ अधिकांश मामलों में परिजनों से नाराज होकर गए थे बच्चे, कुछ मामलों में शादी का झांसा देकर भगाए गए थे नाबालिग

➡️ अधिकांश मामलों में परिजनों से नाराज होकर गए थे बच्चे, कुछ मामलों में शादी का झांसा देकर भगाए गए थे नाबालिग

➡️ एसएसपी का संदेश — नाबालिगों से जुड़े अपराधों में नहीं होगी कोई रियायत : शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 3 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में गुम इंसानों की पतासाजी अभियान को तेज कर दिया गया है, जिसका असर अब ज़मीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।

गुम नाबालिगों की खोज के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 59 गुम इंसान दर्ज किए गए थे, पुलिस की सतत जांच और प्रयासों से माह जनवरी में 56 को ढूंढ निकालकर परिजनों से मिलाया जा चुका है।

नाबालिगों की बात करें तो जनवरी में 16 नाबालिग गुम दर्ज हुए, 14 गुम इंसान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद किया है।

जांच के दौरान जिन मामलों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने की पुष्टि हुई, वहां आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

बीते दो दिनों में चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस ने गुम नाबालिगों को उनके परिजनों से मिलाया है।

IMG 20260203 WA0001

इनमें सबसे उल्लेखनीय मामला कोतरारोड़ का रहा, जहां करीब 8 साल से लापता बालक को पुलिस टीम ने सतारा (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, जिससे परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं।

✔️ कुछ उल्लेखनीय केस–

🔹 केस नं0 1

कोतरारोड पुलिस ने 8 साल से लापता बालक को परिजनों से मिलाकर लौटाई खुशियां

थाना कोतरारोड़ के अपराध क्रमांक 18/2018 धारा 363 भादवि

के अनुसार गुम इंसान के परिजनों द्वारा 5 अप्रैल 2018 को थाना कोतरारोड में बालक के गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, परिजनों ने बताया था कि उनका बड़ा लड़का उम्र 14 साल की दिमागी स्थिति सही नहीं है, घर से पहले भी दो बार बिना बताए चला गया था जिसे खोजबीन कर लाए थे ।

वही बालक 27 मार्च 2018 को दिशा मैदान जा रहा हूं कहकर घर से निकाला और फिर वापस नहीं आया जिसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अपने रिश्तेदारों में पता किया पता नहीं चला था बालक की कोतरारोड़ पुलिस बालक का काफी पतासाजी की गई बालक का पता नहीं चला था ।

इसी बीच पुलिस कोतरारोड पुलिस को सतारा बाल कल्याण में गुम बालक के होने का पता चला और पुलिस टीम महाराष्ट्र सतारा से गुम इंसान को वापस लाई और उनके परिजनों से मिलाया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

🔹 केस नं0 2 –

चक्रधरनगर पुलिस ने गुम बालिका को कोरबा से की दस्तयाब आरोपी को पाक्सो एक्ट में भेजा जेल

नाबालिक बालिका के परिजन 13 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में बालिका के गुम होने के रिपोर्ट दर्ज कराए थे जिस पर

अपराध क्रमांक 410/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

गुम बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे 01 फरवरी को आरोपी खीरसागर चौहान पिता धाजाराम चौहान उम्र 27 साल निवासी थाना चक्रधरनगर के कब्जे से बरामद किया गया है ।

आरोपी युवक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और कोरबा में किराया मकान लेकर रह रहा था ।

बालिका के कथन और मेडिकल परीक्षण उपरांत प्रकरण में धारा 87, 64(2) एम भारतीय न्याय संहिता 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

🔹 केस नं0 3 –

शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया युवक, पहुंचा जेल

थाना धरमजयगढ़ में बीते 14 दिसंबर को नाबालिक बालिका के 11 दिसंबर को बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध

अपराध क्रमांक 383/2025 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

गुम बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसे 30 जनवरी को बालिका को संदेह ही रोशन बसोड के पास होने की सूचना पर तत्काल पुलिस छापे मार कार्यवाही कर आरोपित रोशन बसोड़ पिता धनीराम बसोड उम्र 20 साल के कब्जे से बरामद किया गया है बालिका के कथन मेडिकल परीक्षण उपरांत प्रकरण में धारा 64(2) BNS और 4,6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

🔹 केस नं0 4

परिजनों से नाराज बालिका घर से बिना बताये गई सहेली के घर, बालिका की सकुशल वापसी

पुसौर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से गुम हुई नाबालिक बालिका को जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र से बरामद किया है ।

बालिका 22 जनवरी को घर से स्कूल जाने की बात निकली और वापस नहीं आयी ।

थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया ।

बालिका के परिजन और सहेलियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया गया, जांच क्रम में बालिका उसके परिजनों से नाराज होकर उसकी सहेली के घर चली गई थी। पुसौर पुलिस बालिका ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है ।

👉 एसएसपी का संदेश —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जिले में ऑपरेशन मुस्कान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। गुम नाबालिगों एवं गुम इंसानों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें, उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें तथा सोशल मीडिया संपर्कों की नियमित निगरानी करें।* एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में कठोर दंड का प्रावधान है।

बच्चों को बहला-फुसलाकर भगाने या उनके साथ किसी भी प्रकार का अनुचित कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे आरोपियों को त्वरित गिरफ्तारी कर सीधे जेल भेजा जाएगा।”

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article आम बजट झुनझुना है-उस्मान बेग
Next Article IMG 20260203 WA0075 scaled आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से मिला 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 06 मार्च को कोरबा में 3.08 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
Blog March 5, 2026
कोरिया : 09 मार्च को निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर
Blog March 5, 2026
सूरजपुर : प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान: दलहन फसलों हेतु पंजीयन 31 मार्च तक
Blog March 5, 2026
महासमुंद : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?