जगदलपुर, 03 फरवरी 2026


कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा ने सोमवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर पंडुम 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए तैयारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
