BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : प्रधानमंत्री आवास का दंतेवाड़ा मॉडल अब असम में भी होगा लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : प्रधानमंत्री आवास का दंतेवाड़ा मॉडल अब असम में भी होगा लागू

Basant Ratre
Last updated: February 2, 2026 5:00 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
3 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा, 02 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकसित दंतेवाड़ा मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।

इस क्रम में विगत दिवस इस मॉडल की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए असम राज्य से आए अधिकारियों के दल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दल में असम राज्य से आए अधिकारियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, असम के संयुक्त आयुक्त श्री धुबज्योति नाथ (एसीएस), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के राज्य परियोजना अभियंता श्री रंजीत दास एवं श्री नीलोत्पल मिश्रा शामिल रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी उपायुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा महात्मा गांधी नरेगा के सहायक अभियंता श्री सोमकांत साहू भी निरीक्षण में उपस्थित थे। उपरोक्त अधिकारियों की माने तो दंतेवाड़ा मॉडल से प्रभावित होकर अब असम में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी प्रक्रिया, सामग्री की जांच तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।

इस दौरान उन्हें बताया गया कि दंतेवाड़ा मॉडल के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें राजमिस्त्री प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं स्थानीय ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण, सुरक्षा मानक, सामग्री की पहचान एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इससे एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. वहीं दूसरी ओर आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानजनक आजीविका भी प्राप्त हो रही है।

असम से आए अधिकारियों ने दंतेवाड़ा प्रशासन द्वारा अपनाए गए इस नवाचारी मॉडल की सराहना करते हुए इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, विश्वास बहाली और विकास का प्रभावी उदाहरण बताया। अधिकारियों के अनुसार, दंतेवाड़ा मॉडल को असम में लागू किए जाने से वहां भी ग्रामीण आवास योजना को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा
Next Article दंतेवाड़ा : सखी वन स्टॉप सेन्टर में विभिन्न रिक्त पदों हेतु 4 से 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

मोर गांव-मोर पानी से बदलेगी घरघोड़ा की तस्वीर, चेक डैम से संवरेगा जल स्तर और खेतीजल संरक्षण को मिली गति, भविष्य के जल संकट से निपटने की ठोस तैयारी
Blog February 2, 2026
रायपुर : मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत मंत्रालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण
Blog February 2, 2026
रायपुर : उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज क़े 25 लाख क़े भवन का लोकार्पण और तैलिक विकास समिति क़े 20 लाख क़े भवन की रखी आधारशिला
Blog February 2, 2026
दंतेवाड़ा : सखी वन स्टॉप सेन्टर में विभिन्न रिक्त पदों हेतु 4 से 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Blog February 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?