BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Basant Ratre
Last updated: February 2, 2026 3:52 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
2 Min Read
SHARE

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए

महासमुंद 02 फरवरी 2026

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7:30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया।

इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।विधायक श्री सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया सिन्हा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की।

उन्होंने महानदी तट पर दीपदान कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भावनाओं के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, लहरों पर पड़ती रोशनी और सामूहिक आरती का मनोहारी दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रमेश साहू, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के श्री दाऊ लाल चंद्राकर, सरपंच सिरपुर श्रीमती पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मोहला : आकांक्षी ब्लॉक अंबागढ़ चौकी में नीति आयोग संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ
Next Article गरियाबंद : जिले में दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दम्पत्ति को प्रदान की गई वित्तीय सहायता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत मंत्रालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण
Blog February 2, 2026
रायपुर : उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज क़े 25 लाख क़े भवन का लोकार्पण और तैलिक विकास समिति क़े 20 लाख क़े भवन की रखी आधारशिला
Blog February 2, 2026
दंतेवाड़ा : सखी वन स्टॉप सेन्टर में विभिन्न रिक्त पदों हेतु 4 से 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Blog February 2, 2026
दंतेवाड़ा : प्रधानमंत्री आवास का दंतेवाड़ा मॉडल अब असम में भी होगा लागू
Blog February 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?