BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मनमोहन सिंह राजपूत पुनः बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मनमोहन सिंह राजपूत पुनः बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 8:31 pm
Basant Ratre 65 Views
Share
2 Min Read
SHARE

तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, संगठन में हर्ष और विश्वास का माहौल

IMG 20260131 WA0006

रायगढ़। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ, अनुभवी एवं निष्पक्ष पत्रकार मनमोहन सिंह राजपूत को एक बार फिर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है,जो उनके संगठनात्मक कौशल,संघर्षशीलता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने मनमोहन सिंह राजपूत पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले भर के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई।मनमोहन सिंह राजपूत ने अपने पिछले कार्यकालों में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से संगठन और प्रशासन के समक्ष रखा।

चाहे मान-सम्मान का विषय हो,सुरक्षा का प्रश्न हो या पत्रकार हितों से जुड़े मुद्द उन्होंने हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण संघ को रायगढ़ जिले में एक सशक्त पहचान मिली है।

उनके नेतृत्व में संगठन ने न केवल पत्रकारों को एकजुट किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए भी आवाज़ बुलंद की।

यही कारण है कि तीसरी बार भी संगठन ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना।पुनः मनोनीत होने पर मनमोहन सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी सहित समस्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। मैं पहले की तरह आगे भी पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।

उनकी नियुक्ति पर जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, संघ पदाधिकारियों एवं मीडिया साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ रायगढ़ इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260131 WA0035 ➡️ 12 फरवरी को रायपुर में ऐतिहासिक युवा महापंचायत, मनरेगा संशोधन के विरोध में रायगढ़ से सैकड़ों युवा करेंगे कूच
Next Article 1769869758898 scaled मनमोहन सिंह राजपूत तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पत्रकार हितों की आवाज़ को मिलेगा और बल, संगठन में खुशी की लहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?