
घरघोड़ा/रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर रायपुर में 12 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक “युवा महापंचायत” को लेकर रायगढ़ जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग द्वारा घरघोड़ा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उस्मान बेग ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, जिला प्रभारी अनिमेष सिंह, सह प्रभारी गोपाल दुबे एवं गुलजेब अहमद के मार्गदर्शन में रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा संशोधन के विरोध में यह भव्य युवा महापंचायत आयोजित की जा रही है।


इस कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।रायगढ़ जिले से जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेसी रायपुर पहुंचकर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे।
🎯 युवा महापंचायत का उद्देश्य उस्मान बेग ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है—▪️ जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है▪️ जिन्होंने पंचायत से लेकर विधानसभा या लोकसभा तक चुनाव लड़ा है▪️ जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं साथ ही एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। समाज सेवा, शिक्षा, किसान, श्रम और जनहित से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है।
आयोजन में करीब 3000 से अधिक युवाओं की भागीदारी का अनुमान है।
📢 N.O.B फॉर्म का विमोचनप्रेस वार्ता के दौरान N.O.B (National Office Bearer) फॉर्म का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
बेग ने बताया कि यह डिजिटल और पारदर्शी पहल है, जिससे युवा सीधे ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय संगठन से जुड़ सकेंगे और उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
⚖️ मनरेगा संशोधन पर कांग्रेस का सख्त रुख जिला अध्यक्ष ने मनरेगा संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि—“मनरेगा ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ है।
इसे कमजोर करना गरीब, किसान और मजदूर विरोधी कदम है।”कांग्रेस की प्रमुख मांगें—▪️ मूल मनरेगा कानून की बहाली▪️ हर जरूरतमंद परिवार को काम की गारंटी▪️ मजदूरी का समय पर भुगतान▪️ ₹400 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी उन्होंने आरोप लगाया कि नए एक्ट के जरिए राज्यों पर 40% वित्तीय बोझ डालना संघीय ढांचे पर हमला है।
✍️ अंतिम संदेश उस्मान बेग ने कहा—“युवा कांग्रेस गरीब, किसान और मजदूर की आवाज़ को सड़क से संसद तक पूरी ताकत से उठाएगी। 12 फरवरी की युवा महापंचायत प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का संदेश देगी।”रायगढ़ से बड़ी संख्या में युवाओं के रायपुर कूच को लेकर संगठन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

