BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 4:52 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
2 Min Read
SHARE

महासमुंद, 31 जनवरी 2026

ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों का प्रदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एलईडी एवं कला जत्था के माध्यम से किया जाएगा।प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की जाएगी।

इसके साथ ही विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की भी झलक देखने को मिलेगी।सिरपुर महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें चित्रकला के माध्यम से सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सिरपुर की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260131 WA0032 चोरी के ट्रेक्टर की बिक्री से पहले दबोचे गए शातिर, घरघोड़ा पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे में केस सुलझा
Next Article रायपुर : दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा
Blog February 2, 2026
रायपुर : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने आईजीकेवी उत्पाद विक्रय काउंटर का किया अवलोकन
Blog February 2, 2026
रायपुर : डस्टबिन से उद्योग तक- अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान
Blog February 2, 2026
एमसीबी : चिरमिरी क्षेत्र में अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार
Blog February 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?