BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ➡️ जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

➡️ जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित

Basant Ratre
Last updated: January 28, 2026 2:58 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG20260128112857 scaled
oplus_4456480
SHARE

➡️ पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने पत्रकारों से किया संवाद

➡️ एसएसपी ने साझा किया अपना विजन, जिले की पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता आधारित और जनहित केंद्रित

➡️ साइबर अपराध को बताया वर्तमान की बड़ी चुनौती, रायगढ़ को नया साइबर थाना मिलने पर जिलेवासियों को दी बधाई

➡️ अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर सख्त कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण के लिए मीडिया से सहयोग की अपील

1001890556
oplus_262176
           ---00---

  *रायगढ़, 28 जनवरी* । आज दिनांक 28/01/2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह की जिले के सम्मानित पत्रकार साथियों सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पत्रकार साथियों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने कार्यों का विजन साझा किया। उन्होंने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा वर्ष 1997 में डीएसपी चयन के बाद राज्य के विभिन्न जिलों एवं बटालियन में दी गई सेवाओं और अनुभवों की जानकारी दी। 

 बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की पुलिसिंग को लेकर स्पष्ट किया कि पुलिस का मूल दायित्व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है और यदि कोई अपराध घटित होता है तो अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी दिशा में रायगढ़ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और जिला पुलिस आमजन व पुलिस के बीच सेतु बनकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेगी।
      उन्होंने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि प्रदेश के 8 जिलों के साथ रायगढ़ जिले को भी नए साइबर पुलिस थाने की सौगात मिली है, जिससे साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही संभव होगी और आधुनिक संसाधनों के साथ साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिलेवासियों को बधाई दी।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अवैध जुआ, सट्टा, शराब जैसे सामाजिक बुराइयों पर भी सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, जिस पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

➡️ अपील: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस और समाज के समन्वय से ही सुरक्षित रायगढ़ का निर्माण संभव है। आमजन एवं मीडिया के सहयोग से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सुशांतो बनर्जी और जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित रहे ‌।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
Next Article महासमुंद : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d