BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – एडीजे श्री वासनिकर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – एडीजे श्री वासनिकर

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2026 2:13 pm
Basant Ratre 53 Views
Share
6 Min Read
SHARE

नये मतदाताओं को इपिक कार्ड, बी.एल.ओ एवं नोडल प्राध्यापक को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर किया गया सम्मानितराष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गईजिले में 18 से 19 वर्ष के 2 हजार 750 नये मतदाता

गरियाबंद, 25 जनवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में इस वर्ष भी 25 जनवरी को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में 11:00 बजे से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री यशवंत वासनिकर, विषेश अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बीआर साहू, श्री अध्यक्षता कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का संदेश का प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मतदाता दिवस और मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वासनिकर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उइके ने मतदाता शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित मीडियाकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, बीएलओ, महाविद्यालयीन एवं स्कूल के विद्यार्थिगण उपस्थित थे।इस अवसर पर एडीजे श्री वासनिकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा की आपका हर एक वोट कीमती है, हर मतदाता को अपने वोट का उपयोग निष्पक्ष तौर पर अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा की भारत निर्वाचन आयोग एक संविधानिक संस्था है। देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था यहां की खूबसूरती है। यहां हर व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि मताधिकार एक विधिक अधिकार है। प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के प्रत्येक नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें। युवा देश का भविष्य है। इसलिए वे साफ सुथरी छवि वाले और धर्म जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव अवश्य करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस उइके ने कहा कि जागरूक मतदाता से ही जागरूक देश का निर्माण होता है। सरकार बनने की प्रक्रिया में निर्वाचन की प्रक्रिया पहला चरण है।

चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्रायः यह देखने में आया है कि कई मतदाता एक वोट के महत्व को दरकिनार करते हुए मतदान से खुद को वंचित रखते है। जबकि निर्वाचन प्रक्रिया में एक वोट का भी महत्व है। जिले के मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में नवयुवाओं और आम मतदाताओं को मतदान में शत् प्रतिशत भागीदारी करने को कहा। उन्होंने नये मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग विवेक से करने कहा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋषा ठाकुर ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को शामिल होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक वोट का महत्व है। एक बेहतर नागरिक के रूप में कर्तव्य व अधिकार को सही परिपेक्ष्य में समझना आवश्यक है, इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों को संविधान के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि आपका मत अमूल्य है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मतदाता दिवस का थीम मेरा भारत मेरा वोट व टैगलाइन इंडियन सीटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है।इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम में छह बी.एल.ओ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता में तीन-तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया केे तहत मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 से 19 वर्ष के 2 हजार 750 नये मतदाता के नाम जोड़े गये हैं तथा 3 हजार 348 मतदाता 80 वर्ष से अधिक है।

जिले में अब कुल 4 लाख 33 हजार 247 मतदाता हो गये है। जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 648 एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 17 हजार 599 मतदाता शामिल है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next Article दंतेवाड़ा : रजत जयंती वर्ष 2025-26 : जल जीवन मिशन गांव आया, बच्चों, सयानों के लिए खुशियां लाया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?