BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बीजापुर : कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बीजापुर : कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 22, 2026 5:55 pm
Basant Ratre 67 Views
Share
3 Min Read
SHARE

बच्चों को तनाव-मुक्त रहने के लिए दिए गए उपयोगी टिप्सतनाव-मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें -कलेक्टर

बीजापुर, 22 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के सफल नेतृत्व एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त कार्यक्रम बीजादूतीर के सहयोग से बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त

“हम होंगे कामयाब”

कार्यशाला के आयोजन की शुरुआत की गई।

यह कार्यशाला दिनांक 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को विकासखंड भैरमगढ़ के पी.एम. श्री शासकीय रेसिडेंशियल स्कूल पोटाकेबिन, नेलसनार तथा विकासखंड बीजापुर के हायर सेकेंडरी स्कूल पापनपाल में “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व होने वाले मानसिक तनाव से मुक्त करना एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी हेतु प्रेरित करना था।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए ध्यान-योग, मेडिटेशन, उड़न-छू ताली, एनर्जाइज़र एवं खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताए गए।छात्रों को समझाया गया कि परीक्षा केवल विषयों और पढ़ाई का स्व-मूल्यांकन है, जीवन का नहीं।

अत्यधिक मानसिक तनाव परीक्षा की तैयारी को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय-सारिणी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने पर विशेष जोर दिया गया। तनाव से निपटने हेतु विद्यार्थियों को आईवीआर नंबर 8123922651 पर कॉल कर सहायता लेने की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, ब्लॉक समन्वयक भारत कारम, विनोद गावड़े तथा बीजादूतीर स्वयंसेवक ज्योति कड़ती एवं कुंदन वार्गेम द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने परीक्षा की बेहतर तैयारी, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “हम होंगे कामयाब” थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं।

विद्यार्थियों से सरल एवं सहज भाषा में संवाद करते हुए परीक्षा से जुड़ी आशंकाओं, डर के कारणों एवं उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपनी भावनाएँ और चिंताएँ साझा कीं।

कार्यक्रम के अंत में परीक्षा के दबाव को कम करने एवं मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन कराया गया। साथ ही छोटे-छोटे खेल एवं ऊर्जावर्धक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रिलैक्स करने का अवसर मिला।

इन गतिविधियों के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि, आत्मविश्वास में सुधार तथा मानसिक तनाव में कमी देखने को मिली। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों ने स्वयं को पहले से अधिक शांत, सकारात्मक एवं परीक्षा के लिए तैयार महसूस किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा: रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी
Next Article बीजापुर : चाइल्ड हेल्पलाइन भर्ती प्रक्रिया में दावा-आपत्तियों का निराकरण पूर्ण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260716 WA0020 scaled
कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल
Blog July 16, 2026
IMG 20260716 WA0018
तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Blog July 16, 2026
Screenshot 20260716 115707
पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
Blog July 16, 2026
13 6
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए बनी विशेष कार्य योजना
Blog July 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?