BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा: रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा: रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी

Basant Ratre
Last updated: January 22, 2026 5:52 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1769076620 487666fbbb208042731d

रायपुर, 22 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विभाग द्वारा किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कम लागत में अधिक लाभ सुनिश्चित हो सके।इसी कड़ी में जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोगड़ा निवासी सीमांत कृषक श्री कीना राम ने रबी मौसम में गेहूं की खेती कर उल्लेखनीय लाभ प्राप्त किया है।

कृषि विभाग मनोरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें एनएफएसएनएम योजना के तहत एक एकड़ भूमि के लिए उन्नत किस्म का गेहूं बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया गया।कृषक श्री कीना राम ने खेत की अच्छी तैयारी कर पर्याप्त मात्रा में गोबर खाद का उपयोग किया।

साथ ही समय-समय पर सिंचाई एवं खरपतवार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप गेहूं की फसल में किसी प्रकार की गंभीर कीट-रोग समस्या नहीं आई और फसल की स्थिति अत्यंत संतोषजनक रही।

इससे बेहतर उत्पादन की प्रबल संभावना बनी है।किसान कीना राम ने बताया कि उनके पास कुल 0.800 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पूर्व में वे केवल खरीफ में धान की खेती करते थे और रबी में खेत खाली छोड़ देते थे, जिससे गेहूं जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री बाजार से खरीदनी पड़ती थी।

रबी में गेहूं की खेती शुरू करने से अब न केवल अतिरिक्त आय हो रही है, बल्कि चावल के साथ-साथ अपने उपयोग के लिए गेहूं और आटा भी उपलब्ध हो रहा है।

रबी फसल के प्रमुख लाभधान के बाद गेहूं की खेती से अतिरिक्त आमदनी, खाली समय और संसाधनों का सदुपयोग, बेहतर गुणवत्ता का अनाज, तथा रबी में पड़ती भूमि का क्षेत्रफल समाप्त होना जैसे कई लाभ सामने आए हैं।कृषक श्री कीना राम ने अन्य किसानों से अपील की है कि वे खरीफ के साथ-साथ रबी मौसम में भी गेहूं, दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती अपनाएं, ताकि कम समय और कम लागत में अधिक आमदनी के साथ आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके। उन्होंने रबी फसल की खेती हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए कृषि विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरिया : ग्राम जिल्दा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में पहल तेज, कुएं में डाला गया ब्लीचिंग पाउडर
Next Article बीजापुर : कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में बोर्ड परीक्षा से पूर्व तनाव-मुक्त “हम होंगे कामयाब” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
spiral null 1788183649784
एग्रीस्टैक की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 15 सितंबर तक हर लंबित प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम मैदानी अमला किसानों तक पहुंचे, ‘अनक्लेम्ड बकेट’ के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
IMG 20260831 WA0014
नया बस्ती के पीड़ित परिवारों ने सांसद राधेश्याम राठिया से की मुलाकात मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से कराया अवगत, शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन
घरघोडा़ रायगढ़ August 31, 2026
IMG 20260830 WA0028
गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी महासंग्राम, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति-संगीत का तड़का 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में सजेगा 16वां विशाल दही हांडी उत्सव, देशभर की गोविंदा टोलियों के बीच होगी जोरदार टक्कर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?