BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : ग्राम जिल्दा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में पहल तेज, कुएं में डाला गया ब्लीचिंग पाउडर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : ग्राम जिल्दा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में पहल तेज, कुएं में डाला गया ब्लीचिंग पाउडर

Basant Ratre
Last updated: January 22, 2026 5:47 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जल जीवन मिशन के तहत व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, ग्रामीणों में जगी उम्मीद

कोरिया, 22 जनवरी 2026

कोरिया जिले के ग्राम पंचायत जिल्दा में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कन्टेलीपारा स्थित कुएं में सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का घोल डाला गया, जिससे पानी को अस्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने की पहल की गई है।

ग्राम पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल कनेक्शन, पाइपलाइन और पानी की टंकी का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।

अब प्रशासन द्वारा इन संरचनाओं को क्रियाशील करने की दिशा में आवश्यक तकनीकी जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे निकट भविष्य में गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने की उम्मीद जगी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छ पानी के महत्व को समझाया गया तथा जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की गई। कुएं में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर डालने और जल स्रोतों की निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।

गांव के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद पेयजल समस्या को लेकर ठोस कदम उठते दिखाई दे रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव के सभी हैंड पंपो में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जा रहा है। जानकारी भी दी गई कि यह ग्राम समूह जल प्रदाय योजना के तहत शामिल किया गया है। वर्तमान में दो सोलर लगे हुए हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति होने की जानकारी दी गई।

गांव में दो हेण्डपम्प खनन की स्वीकृति भी मिल चुकी जिसे शीघ्र खनन कार्य किया जाएगा।ग्रामीणों को विश्वास है कि शीघ्र ही जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल से भी जल आपूर्ति शुरू होगी और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित पानी उपलब्ध होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को राहत, मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
Next Article रायपुर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा: रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायगढ़ : कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
Blog February 21, 2026
रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन
Blog February 21, 2026
रायपुर : जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Blog February 21, 2026
रायपुर : माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?