BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: January 22, 2026 11:01 am
Basant Ratre 80 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260122 WA0000

कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

रायगढ़, 21 जनवरी 2026/ जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं अधोसंरचना की वास्तविक स्थिति देखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

IMG 20260122 WA0001

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गढ़उमरिया में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन वातावरण एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।

IMG 20260122 WA0002

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा खेल मैदान के विकास तथा विद्यार्थियों के आवास हेतु अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इस संबंध में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने गढ़उमरिया में संचालित नवगुरुकुल संस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें सतत अध्ययन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल पर रायगढ़ में नवगुरुकुल का संचालन किया जा रहा है, जहाँ 120 बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नवगुरुकुल में छात्राओं को इंजीनियरिंग, प्रोग्रामिंग, बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

संस्था की नेतृत्व टीम में आईआईटी दिल्ली, एनआईटी सूरत, सेंट स्टीफेंस कॉलेज सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के पूर्व छात्र शामिल हैं।

कलेक्टर ने महात्मा गांधी उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र गढ़उमरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षणिक वातावरण देखा गया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपलब्ध शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260122 WA0011 घरघोड़ा नगर का सबसे पुराना मुक्तिधाम संवरने लगा संभागायुक्त सुनील जैन ने किया पौधरोपण, नगरवासियों की पहल की सराहना
Next Article छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्याय पर युवा कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
spiral null 1788183649784
एग्रीस्टैक की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 15 सितंबर तक हर लंबित प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम मैदानी अमला किसानों तक पहुंचे, ‘अनक्लेम्ड बकेट’ के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
IMG 20260831 WA0014
नया बस्ती के पीड़ित परिवारों ने सांसद राधेश्याम राठिया से की मुलाकात मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से कराया अवगत, शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन
घरघोडा़ रायगढ़ August 31, 2026
IMG 20260830 WA0028
गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी महासंग्राम, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति-संगीत का तड़का 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में सजेगा 16वां विशाल दही हांडी उत्सव, देशभर की गोविंदा टोलियों के बीच होगी जोरदार टक्कर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?