BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Basant Ratre
Last updated: January 21, 2026 3:41 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

श्रमिकों को रोजगार से जोड़कर स्थायी आजीविका की दिशा में सशक्त पहल

एमसीबी/21 जनवरी 2026

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों एवं परिवारों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यस्थलों एवं पंचायत भवनों में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रमुख उद्देश्यों, लाभों तथा 125 दिवस तक रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार यह योजना पारंपरिक मजदूरी आधारित रोजगार से आगे बढ़कर कौशल विकास एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर केंद्रित है।कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत कार्यों की उपलब्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था तथा शिकायत निवारण प्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रमिकों को यह भी अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के अवसर प्राप्त कर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

इस जन-जागरूकता अभियान में कुल 30 श्रमिकों एवं 01 पंचायत प्रतिनिधि की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुँचाने का संकल्प लिया।

वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित यह जन-जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी एवं महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG20260121141154 scaled घरघोड़ा में सरपंचों का एकजुट सम्मान, रायगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान का भव्य स्वागत
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण व जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d