BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उमेश नंदकुमार पटेल बने प्रदेश प्रभारी, भाजपा की मजदूर-विरोधी नीति के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उमेश नंदकुमार पटेल बने प्रदेश प्रभारी, भाजपा की मजदूर-विरोधी नीति के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान

Basant Ratre
Last updated: January 21, 2026 12:30 pm
Basant Ratre 26 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260121 WA0000

रायगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के नेतृत्व की जिम्मेदारी माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी को सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मनरेगा को खत्म करने की भाजपा की साजिश का जवाब सड़क से लेकर विधानसभा तक दिया जाएगा।

IMG 20260121 WA0001

कांग्रेस संगठन में यह नियुक्ति एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है कि जब भाजपा सरकार गरीबों का रोजगार छीनने, महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से मिटाने और ‘राम’ के नाम पर राजनीतिक खेल खेलने पर उतर आई है, तब कांग्रेस भी संघर्ष के सबसे अनुभवी, जमीनी और बेबाक नेता को मैदान में उतार रही है।

इस अवसर पर रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने तीखे शब्दों में कहा किउमेश नंदकुमार पटेल जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर और आदिवासी समाज की भरोसेमंद आवाज़ हैं।

उन्होंने हमेशा सच और संघर्ष को चुना है। विधायक के साथ साथ मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कभी कॉरपोरेट या सत्ता के दबाव में गरीबों के हक से समझौता नहीं किया।

यही कारण है कि आज उन्हें इस निर्णायक लड़ाई की कमान सौंपी गई है।उस्मान बेग ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के नाम और स्वरूप से महात्मा गांधी को हटाने की कोशिश, असल में गांधी के विचार, सामाजिक न्याय और संविधान पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि जो लोग गांधी को योजनाओं से मिटा रहे हैं, वही लोग मजदूरों का रोजगार भी मिटाना चाहते हैं।उन्होंने भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में राज्यो को अनुदान घटाकर 60 प्रतिशत वित्तीय योगदान करना, यह साबित करता है कि भाजपा गरीबों की जिम्मेदारी उठाने से भाग रही है और बोझ राज्यों व पंचायतों पर डाल रही है।

वहीं ‘भ्रष्टाचार रोकने’ का ढोंग कर नई व्यवस्था लाकर नई लूट और कमीशनखोरी के रास्ते खोले जा रहे हैं।

उस्मान बेग ने दो टूक कहा—“यह लड़ाई राम के खिलाफ नहीं है,यह लड़ाई राम के नाम पर गरीबों को ठगने वालों के खिलाफ है।

इस अवसर पर उस्मान बेग ने राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वेअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी,AICC महासचिव (संगठन) श्री के.सी. वेणुगोपाल जी, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जीऔर नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जीका विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं,

जिन्होंने सही समय पर सही नेतृत्व को जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

उन्होंने ऐलान किया कि उमेश नंदकुमार पटेल जी के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अब केवल विरोध नहीं, बल्कि भाजपा की मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक जनसंघर्ष होगा।

यह आंदोलन गांव-गांव से उठकर जिला, राजधानी और अंततः विधानसभा घेराव तक पहुंचेगा, और भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर जवाब देने के लिए मजबूर करेगा।

उस्मान बेग ने साफ शब्दों में कहा—

अगर मनरेगा पर हमला जारी रहा,तो कांग्रेस का संघर्ष और तेज़ होगा।यह लड़ाई रुकेगी नहीं—क्योंकि यह लड़ाई मजदूर के हक की है।”

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260120 WA0003 जक्का जाम, थाना घेराव ,पंडरिया बंद को लेकर सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : गुरुकुल बालक क्रीड़ा परिसर में पाँच दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 22, 2026
Blog February 22, 2026
रायपुर : देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत
Blog February 22, 2026
सूरजपुर : सागरपुर व रामपुर में ‘कानूनी जागरूकता कार्यक्रम’ का किया गया सफल आयोजन
Blog February 22, 2026
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से वन मंत्री श्री कश्यप ने भेंट की
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?