BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : समय सीमा की बैठक: योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन शिकायतो का गंभीरता से निराकरण के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समय सीमा की बैठक: योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन शिकायतो का गंभीरता से निराकरण के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 4:06 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
3 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 जनवरी 2026

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिला अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन शिकायतो का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा आगामी 2 फरवरी को सामाजिक क्षेत्र और 9 फरवरी को अधोसंरचना क्षेत्र से संबंधित ऐजेंडे पर विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागवार समीक्षा की जानी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाना है और प्रगति प्रतिवेदन संबंधित विभाग के सचिव एवं विभागाध्यक्ष को प्रस्तुत करना है।

उन्होंने कहा की समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी के लिए 9 दिन शेष रह गए हैं, इस अवधि में किसानो को टोकन जारी होने के बाद भौतिक सत्यापन करना है और समर्पित योग्य रकबा का समर्पण भी करना है।

उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और धान खरीदी व्यवस्था के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों एवं समीतियों का सतत रुप से निरिक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, कलेक्टर जन दर्शन, ग्राम जोहार अभियान सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनो का परीक्षण कर गंभीरता पूर्वक निराकण करने और की गई कार्यवाही से आवेदक को सूचना देने तथा अनावशवक रुप से अपने पास एक भी प्रकरण लंबित नहिं रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेंशन और राशन वितरण के लिए ई-केवाइसी एवं आधार अपडेशन, प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने, सभी विद्यार्थियों का आपार आईडी बनाने, पीएमजनमन योजना के तहत स्वीकृत अप्रारंभ आवासों को शीध्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने की जरुरत बताते हुए कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल को सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, डीईओ के माध्यम से प्राप्त आवेदनो का पंजियन करने और वेन्डर नामजद करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिले के स्थायी निवासी अधिकारियों-कर्मचारियों को अनिवार्य रुप से अपने घरों मे योजना के तहत सौर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

कलेक्टर ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभागो को सौंपे गए दायित्वों के तहत समय पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने, गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन हेतु तैयारी करने, उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ती पत्र प्रदान करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने के दिशा में किये जा रहे प्रयासों के तहत 26 जनवरी को सभी ग्रामों एवं नगरीय निकाय के वार्डो में उल्लास नवसाक्षर मेले का आयोजन करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम मरवाही देंवेन्द्र सिरमौर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : धान उपार्जन केन्द्र केना में भौतिक सत्यापन से अधिक मात्रा में धान एवं बारदाना की कमी पाई गई
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को ’मेरा भारत मेरा वोट’ थीम पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?