BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 7:13 pm
Basant Ratre 47 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260119 WA0006 1
IMG 20260119 WA0005

सड़क हादसों पर कमी लाने पर विशेष फोकस, विजुअल और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर

रायगढ़, 19 जनवरी । आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2026 में जिले की पुलिसिंग को लेकर अपनी स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की।

IMG 20260119 WA0005 1

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की शीर्षवार समीक्षा करते हुए शरीर संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध एवं साइबर अपराधों में गत वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी तथा उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, थाना क्षेत्रों में बसे संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच तथा सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

IMG 20260119 WA0004

महिला संबंधी अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हरसंभव प्रयासों से मृत्यु दर में कमी लाई जाए।

IMG 20260119 WA0005 1024x466 1

समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि पूंजीपथरा, जूटमिल और खरसिया क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पुसौर, भूपदेवपुर और छाल थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। इस पर जिला नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक एवं संबंधित थाना प्रभारियों को बीते तीन वर्षों के IRad डाटा का विश्लेषण कर दुर्घटना जन्य स्थलों की पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अनुविभागवार आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी/डीएसपी को अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अपराधवार समीक्षा के बाद लंबित चालान, मर्ग प्रकरण एवं गंभीर मामलों की केस डायरी की एक-एक कर समीक्षा करते हुए राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक में उन्होंने विजुअल पुलिसिंग को और प्रभावी रूप से लागू किये जाने पर जोर देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतत मौजूदगी रखने के निर्देश दिये और सभी थाना क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग जिसमें थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम, जागरूकता अभियानों के माध्यम से पुलिस सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याएं सुन रही है और समाधान की दिशा में तत्परता दिखा रही है, इसे जारी रखा जाये।

महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। आम नागरिकों की सहभागिता से अपराधों की सूचना समय पर मिल रही है, जिससे पुलिस की कार्रवाई अधिक प्रभावी हो रही है। सामुदायिक पुलिसिंग यह संदेश दे रही है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी सबसे अहम है।

अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री सुशांतो बनर्जी, वरिष्ठ स्टेनो श्री अशोक देवांगन सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा एसपी रीडर उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : 21 जनवरी को मनेन्द्रगढ़ में होगा निःशुल्क रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
Next Article IMG 20260119 WA0034 छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ कलेक्टर से सौजन्य भेंट, कैलेंडर वितरण अभियान को मिली नई ऊर्जा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 WA0015
महाजेंको कोल ब्लॉक: 7 गांवों का प्रस्तावित विस्थापन, प्रभावित परिवारों को चाहिए स्पष्ट पुनर्वास नीति
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?