BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 6:53 pm
Basant Ratre 54 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1768823989 a0c8b2a64ec5c9ba2b0c

शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया जोर

रायपुर, 19 जनवरी 2026

तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की रोकथाम तथा शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) दिशानिर्देशों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन आज सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया।

कार्यशाला का परिचय डॉ. के. के. सहारे, उप संचालक (NTCP) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक श्री रणवीर शर्मा ने विशेष संबोधन में तंबाकू नियंत्रण को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर जोर दिया।

वहीं SIHFW के संचालक डॉ. एस. एस. पामभोई ने मार्गदर्शक उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता रेखांकित की।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी डॉ. आनंद वर्मा, राज्य सलाहकार (NTCP) द्वारा दी गई। तंबाकू मुक्त ग्राम एवं TOFEI दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा श्री संजय नामदेव, तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञ एवं पूर्व यूनियन/वाइटल स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट कंसल्टेंट ने की।

इसके पश्चात डॉ. राज दीवान, एसोसिएट प्रोफेसर, शासकीय दंत महाविद्यालय द्वारा जिला स्तर पर सफल TOFEI क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए दिशानिर्देशों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

कार्यक्रम में COTPA अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं 7 की जानकारी श्रीमती ख्याति जैन, राज्य विधिक परामर्शदाता (NTCP) ने दी।

वहीं तंबाकू के हानिकारक प्रभावों एवं जिलों में संचालित तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों पर डॉ. मुनिश भगत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, OST सुपेला ने जानकारी साझा की।

कार्यशाला का समापन “Choose Life – Not Tobacco (जीवन चुनें – तंबाकू नहीं)” के सशक्त संदेश के साथ किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी तथा जिला नोडल अधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, रायपुर डॉ. प्रीति नारायण की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) सेल के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री संजीव झा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसे जनस्वास्थ्य की प्राथमिकता बताया और विभागीय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यशाला का परिचय डॉ. के. के. सहारे, उप संचालक (NTCP) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक श्री रणवीर शर्मा ने विशेष संबोधन में तंबाकू नियंत्रण को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर जोर दिया। वहीं SIHFW के संचालक डॉ. एस. एस. पामभोई ने मार्गदर्शक उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता रेखांकित की।छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी डॉ. आनंद वर्मा, राज्य सलाहकार (NTCP) द्वारा दी गई।

तंबाकू मुक्त ग्राम एवं TOFEI दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा श्री संजय नामदेव, तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञ एवं पूर्व यूनियन/वाइटल स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट कंसल्टेंट ने की।इसके पश्चात डॉ. राज दीवान, एसोसिएट प्रोफेसर, शासकीय दंत महाविद्यालय द्वारा जिला स्तर पर सफल TOFEI क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए दिशानिर्देशों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।कार्यक्रम में COTPA अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं 7 की जानकारी श्रीमती ख्याति जैन, राज्य विधिक परामर्शदाता (NTCP) ने दी।

वहीं तंबाकू के हानिकारक प्रभावों एवं जिलों में संचालित तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों पर डॉ. मुनिश भगत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, OST सुपेला ने जानकारी साझा की।कार्यशाला का समापन “Choose Life – Not Tobacco (जीवन चुनें – तंबाकू नहीं)” के सशक्त संदेश के साथ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी तथा जिला नोडल अधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, रायपुर डॉ. प्रीति नारायण की विशेष उपस्थिति रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : मेरिट सूची अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी को
Next Article एमसीबी : 21 जनवरी को मनेन्द्रगढ़ में होगा निःशुल्क रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0015
महाजेंको कोल ब्लॉक: 7 गांवों का प्रस्तावित विस्थापन, प्रभावित परिवारों को चाहिए स्पष्ट पुनर्वास नीति
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?