BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई में सतनाम मय हुआ घरघोड़ा, भव्य एवं ऐतिहासिक जयंती का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई में सतनाम मय हुआ घरघोड़ा, भव्य एवं ऐतिहासिक जयंती का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: December 20, 2025 8:06 am
Basant Ratre 76 Views
Share
4 Min Read
IMG 20251219 WA0042
SHARE

घरघोड़ा (रायगढ़)। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती घरघोड़ा नगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

1001430887

कार्यक्रम की शुरुआत बालक-बालिकाओं द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवतियों ने भाग लेकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा हाई स्कूल चौक से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक होते हुए डॉ. आंबेडकर चौक में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पंथी नृत्य एवं विशाल जनसमूह ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

1001430886

झांकी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार – फगुरम एवं द्वितीय पुरस्कार – नवागढ़ को प्रदान किया गया।

1001430884

वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – रीना बंसे, द्वितीय पुरस्कार – सीतल लहरे तथा तृतीय पुरस्कार – रिंकी बसे ने प्राप्त किया।

1001430883

शोभा यात्रा के पश्चात जैतखाम में विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिसमें जगदीश बसे एवं सुमित खुंटे को ध्वज चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

1001430885

मंचीय कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अंकिता चौधरी, सतनामी साहब धर्मपत्नी सहित, पूर्व बीडीसी लता खुंटे, पार्षद विमला जोल्हे, पार्षद संजय डोंडे, प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष अकबर कुर्रे, समाजसेवी बी.आर. खरबंदे, गंगाधर लहरे (वकील), गोविंद जोल्हे (गुरुजी) एवं सतनामी समाज नगर अध्यक्ष उमेश लहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

1001430882

रात्रिकालीन कार्यक्रम में सत्यलोक कला मंच, आसना (विज्ञान), बाराद्वार से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जोल्हे द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई।

इस अवसर पर प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष जने कुर्रे ने बताया कि जयंती आयोजन की तैयारी सभी युवा साथियों द्वारा विगत 20–25 दिनों से की जा रही थी। गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1001430976

आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय युवा साथियों की विशेष भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जने कुर्रे, उपाध्यक्ष अमृत खांडे पार्षद संजय डोंडे ,मेगी लहरे, दीपक, जॉन्टी, कमलेश कुमार, सुमित, अंकित, दिवाकर, प्रीतम, चन्द्रविजय, सूरज, अभिषेक, मोहनीश, अभिताभ अंशु, अजिताभ, सुनील, नीरज, भीमा, आशीष, अनुज, विभाष, राजेंद्र, संजय, पिंटू बंसे, कुलदीप बंसे, जगत बंसे, प्रमोद बंसे, विशाल बंसे, बद्री निराला, सांत्रिका सोनवानी, प्रीतम, सूर्या, जागेश्वर कुर्रे, प्रियांशु, प्रदीप एवं महेश बंसे, लखन बंसे, शिवम लहरे, दिलीप बंसे, राकेश खांडे, सुमित खांडे, करन खटकर एवं प्रकाश शामिल रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251219 WA0006 विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प
Next Article IMG 20251217 111539 scaled टुंडरी में त्रि-दिवसीय जयंती समारोह का भव्य आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?