BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: हमारी मितानिन बहनें स्वस्थ प्रदेश और समृद्ध समाज की आधारशिला हैं : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

हमारी मितानिन बहनें स्वस्थ प्रदेश और समृद्ध समाज की आधारशिला हैं : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: November 23, 2025 5:51 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20251123 WA0006
SHARE

मितानिन दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मितानिनों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया

कवर्धा। 23 नवम्बर को मितानिन दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “हमर मितान” मितानिन दीदी सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल मैदान, ग्राम गैंदपुर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मितानित, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। आयोजन में विधायक भावना बोहरा ने स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाली 600 से अधिक मितानिन बहनों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सेवा भाव एवं स्वस्थ प्रदेश एवं समाज के निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह दिन उन हजारों मितानिन दीदीयों के समर्पण, सेवा भावना, दायित्व एवं असाधारण कार्यों को नमन करने का अवसर है, जो गाँव-गाँव, घर-घर जाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की ज्योति जला रही हैं। मितानिन केवल एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज की वह आधार स्तंभ हैं जो समय, परिस्थिति और संसाधनों से परे जाकर लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। गाँव में किसी घर में प्रसव होना हो, किसी बच्चे का टीकाकरण हो, गर्भवती महिला की देखभाल हो, बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हो या महामारी जैसी चुनौती सामने हो सबसे पहले जो दरवाजे पर पहुँचती हैं, वह हमारी मितानिन बहनें हैं। वे समाज की स्वास्थ्य प्रहरी हैं, जो लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय समझाती हैं , मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाती हैं और साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य करती हैं। हमारी मितानिनों बहनों की यही सेवा भावना उन्हें हर समुदाय में सम्मान और विश्वास का प्रतीक बनाती है।

उन्होंने आगे कहा कि गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले दिन-रात वे पूरी तत्परता और समर्पण से अपने दायित्वों को निभाती हैं। उनकी निरंतरता, धैर्य और निःस्वार्थता ही इस सेवा को विशेष बनाती है। मितानिनों द्वारा किए गए कार्यों ने ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य के प्रति सोच बदली है। आज सरकारी अस्पतालों में बढ़ती प्रसूति सेवाएँ, टीकाकरण की बढ़ती दर, पोषण की जागरूकता और बीमारियों का कम होता खतरा उनके परिश्रम का प्रमाण है। मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं का अंतिम छोर हैं वे सरकार और जनता के बीच वह सेतु हैं, जिसकी मजबूती पर स्वास्थ्य व्यवस्था की सफलता टिकी है। आज मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह उन सभी बहनों को समर्पित है जिनकी सेवा, त्याग, संवेदनशीलता और मेहनत समाज को स्वस्थ और जागरूक बना रही है। यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और जनप्रतिनिधित्व की ओर से उनकी प्रतिबद्धता को नमन है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार मितानिनों के प्रशिक्षण, मानदेय, उपकरण और डिजिटल साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक सशक्तिकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ गुणवत्ता सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 26 2 जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई : पीपरमार गोदाम से 400 क्विंटल धान जब्तधनराशि लगभग 12 लाख 40 हजार, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई
Next Article IMG 20251124 WA0015 पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आगरपानी में किया 96 लाख 96 हजार के कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d