BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में पश्चिम भारत विज्ञान मेला का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में पश्चिम भारत विज्ञान मेला का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ

Basant Ratre
Last updated: November 7, 2025 7:23 pm
Basant Ratre 84 Views
Share
4 Min Read
IMG 20251107 WA0064
SHARE

रायगढ़। आज दिनांक 7 नवम्बर 2025 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ (SCERT) शंकर नगर, रायपुर के निर्देशानुसार पश्चिम भारत विज्ञान मेला का जिला स्तरीय आयोजन पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में उत्साह, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव एवं डीएमसी आलोक स्वर्णकार जिला नोडल पश्चिम भारत विज्ञान मेला भुवनेश्वर पटेल ने किया।

1000937272

मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता की कामना के साथ कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई।इस अवसर पर डॉ. के. वी. राव ने कहा कि “हर बच्चा एक वैज्ञानिक है बस उसमें प्रयोग करने की भावना और जिज्ञासा जगाने की जरूरत है।” उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित विषयों को अपनाने और प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।डीएमसी आलोक स्वर्णकार ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन की समझ और अनुभव का माध्यम है।

1000937271

हमें बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी समझ, विश्लेषण की क्षमता और सोचने की आदत विकसित करनी होगी। जब बच्चा प्रश्न पूछता है और समाधान खोजता है, तभी विज्ञान जीवंत होता है।” उन्होंने कहा कि “आज का जिज्ञासु विद्यार्थी ही कल का वैज्ञानिक और समाज का नवप्रवर्तक बनेगा।जिला नोडल अधिकारी पश्चिम भारत विज्ञान मेलाभुवनेश्वर पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रयोग के माध्यम से सीखना ही सच्ची शिक्षा है। बच्चों को अधिक से अधिक वैज्ञानिक योजनाओं एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। जब बच्चे विज्ञान के प्रति अपनी रोज की सोच विकसित करते हैं, तो निश्चित रूप से वे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।”उन्होंने निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “आप सभी बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं आपका मूल्यांकन उनकी प्रेरणा का आधार बने।उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी अब आगामी जोन स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन , जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत देवेंद्र वर्मा, एपीसी भूपेंद्र पटेल,बी आर सी मनोज अग्रवाल ,जिला सहायक नोडल अधिकारी पश्चिम भारत विज्ञान मेला वीर सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमति किरण मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

1000937274

कार्यक्रम का मंच संचालन विजया पांडा मैडम द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।जिले के सातों विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों ने विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, विज्ञान प्रदर्शनी तथा सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के विकल्प, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए।निर्णायक मंडल एवं प्रभारी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मॉडल, प्रस्तुति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन करते हुए उनकी रचनात्मकता, तार्किक सोच और वैज्ञानिक जिज्ञासा की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह मेला न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को जगाने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक,नवोन्मेषक और खोजकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करने वालाप्रभावशाली मंच सिद्ध हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विधाओं के प्रभारी, सहायक प्रभारी, निर्णायकगण एवं शिक्षकगणों का योगदान सराहनीय रहा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251107 WA0059 एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना में उत्साह पूर्वक मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस
Next Article IMG 20251108 WA0006 कोलम चितवाही में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन,औरईमुडा,कोलम चितवाही का शानदार प्रदर्शन,उद्घाटन सत्यानंद राठिया जी एवं समापन बंसीधर चौधरी जी ने किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?